Move to Jagran APP

Landslides in Assam : असम में भूस्खलन, 20 लोगों की मौत कई घायल

असम के कई इलाकों में भूस्खलनों से 20 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

By Tilak RajEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 02:46 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 02:46 PM (IST)
Landslides in Assam : असम में भूस्खलन, 20 लोगों की मौत कई घायल
Landslides in Assam : असम में भूस्खलन, 20 लोगों की मौत कई घायल

दिसपुर, एएनआइ। असम के कई इलाकों में भूस्खलनों से 20 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ज्यादातर मृतक दक्षिणी असम के तीन अलग-अलग जिलों से हैं। भूस्‍खलन की घटनाएं दक्षिणी असम के बराक घाटी क्षेत्र में हुई हैं। बता दें कि इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही हैं। ऐसे में मौसम विभाग में अर्लट जारी कर रखा है।

loksabha election banner

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल ने ट्वीट कर दुख जताते हुए कहा, 'बराक घाटी में लगातार बारिश से भूस्खलन के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख हुआ। मैंने कछार, हैलाकांडी और करीमगंज जिला प्रशासन और एसडीआरएफ को निर्देश दिया है कि वे बचाव, राहत अभियान चलाएं और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद की सुविधा प्रदान करें।'

जानकारी के मुताबिक, कछार जिले में सात, हैलाकांडी जिले में सात और करीमगंज जिले में 6 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भूस्‍खलन में कई लोग घायल भी बताए जा रहा हैं। प्रशासन ने बचाव दलों को घटनास्थल वाली जगहों पर भेज दिया गया है। इन इलाकों में बारिश के कारण हर साल भूस्खलन की घटनाएं होती रही हैं।

बता कि असम के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। इससे 21 जिलों के कुल 10 लाख लोग प्रभावित हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ के हालात हैं। ऐसे में कई इलाकों से संपर्क टूट गया है। पता करना मुश्किल है कि इन इलाकों में लोग किन हालातों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.