धीरे-धीरे नियमित हो रही लालू की दिनचर्या
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की दिनचर्या धीरे-धीरे नियमित हो रही है। अब वे मुलाकातियों को अधिक वक्त दे रहे हैं। हां, डाक्टरों की हिदायत के तहत किसी को उनके पांव छूने या हाथ मिलाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। मुलाकाती और उनके बीच एक निश्चित दूरी का भी ख्याल रखा जाता है। कम से कम दो महीने तक वे इसी ढंग से लोगों से मुलाकात कर
पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की दिनचर्या धीरे-धीरे नियमित हो रही है। अब वे मुलाकातियों को अधिक वक्त दे रहे हैं। हां, डाक्टरों की हिदायत के तहत किसी को उनके पांव छूने या हाथ मिलाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। मुलाकाती और उनके बीच एक निश्चित दूरी का भी ख्याल रखा जाता है। कम से कम दो महीने तक वे इसी ढंग से लोगों से मुलाकात करेंगे। प्रसाद सुबह जल्द उठ कर नई दिल्ली स्थित आवास परिसर में कुछ देर सैर करते हैं। फिर व्यायाम का दौर शुरू होता है। आठ बजे सुबह तक नाश्ता कर लेते हैं। इसके बाद कुछ देर तक लोगों से मिलते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस बात का ख्याल रखती हैं कि वे अधिक देर तक बैठें नहीं। दोपहर के भोजन के बाद प्रसाद विश्राम के लिए अपने कमरे में चले जाते हैं, लेकिन तीन बजे एक बार फिर कमरे से निकल जाते हैं। उस दौरान कोई मिलने आ गया तो दूर से ही दुआ-सलाम करते हैं।