विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे लालकृष्ण आडवाणी, मोहन भागवत को भी निमंत्रण

By Agency Edited By: Anurag Gupta
Published: Wed, 10 Jan 2024 11:52 PM (IST)

भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे। समारोह के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ...और पढ़ें

भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी (फाइल फोटो)
भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अयोध्या में 22 जनवरी को होगा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह
  2. VHP के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने की आडवाणी से मुलाकात

पीटीआई, नई दिल्ली। भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे। समारोह के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को भी बुधवार को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। आगामी 22 जनवरी को प्रस्तावित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत लाखों भक्त शामिल होंगे।

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, आरएसएस के कृष्ण गोपाल और रामलाल ने बुधवार को दिग्गज भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और समारोह के लिए निमंत्रण दिया। आलोक कुमार ने कहा,

समारोह में पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं और अन्य व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाएंगी।

इधर, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को भी समारोह के लिए बुधवार को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने भी मोड़ा श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से मुंह, विपक्ष ने बताया भाजपा का हिंदुत्व दांव

इस मौके पर आरएसएस प्रमुख ने कहा कि ऐसे भव्य अवसर का हिस्सा बनना उनका सौभाग्य है। यह देश की गरिमा और पवित्रता को मजबूत करने का मौका है। राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर हर गांव और घर में बहुत उत्साह है।

यह भी पढ़ें: राम-भक्तों के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था, कैटरिंग समेत यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधा; बढ़ाई जाएगी ट्रेनों की संख्या!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।