विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kumbh Mela 2019 अंतरिक्ष से कैसा दिख रहा है कुंभ मेला, आप भी देखिये

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 17 Jan 2019 03:58 PM (IST)

Kumbh Mela 2019 भारतीय सैटेलाइट कार्टोसेट-2 ने अंतरिक्ष से कुंभ मेले की तस्वीरें ली हैं।

Kumbh Mela 2019 अंतरिक्ष से कैसा दिख रहा है कुंभ मेला, आप भी देखिये
Kumbh Mela 2019 अंतरिक्ष से कैसा दिख रहा है कुंभ मेला, आप भी देखिये

नई दिल्ली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन कुंभ मेला शुरू हो चुका है। 14 जनवरी को शाही स्नान के साथ इसकी शुरुआत हो गई है। शाही स्नान के दिन करीब सवा करोड़ लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

12 करोड़ लोगों के आने का अनुमान
इस बार कुंभ में 12 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। ऐसे में करोड़ों लोगों की सुविधा और सुरक्षा का ख्याल रखते हुए जबरदस्त बंदोबस्त किए गए हैं। इनमें संगम तट पर बना अस्थाई अस्पताल लाजवाब है। इसमें 100 बेड लगाए गए हैं, वो बेहद आधुनिक हैं। अब तक इस अस्पताल में 10 हज़ार लोगों को ओपीडी के जरिए इलाज किया जा चुका है। 

अंतरिक्ष से ऐसा दिख रहा है कुंभ
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट कार्टोसैट-2 के द्वारा कुंभ मेला और इसके आसपास के क्षेत्रों की ली गई तस्वीरों को जारी किया है। 


आप देख सकते हैं कि इन तस्वीरों में त्रिवेणी संगम और नया यमुना पुल भी दिखाई दे रहा है।

यूपी पुलिस की ओर से पहली बार कुंभ मेले के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर बनाया गया है। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने इस कमांड सेंटर का उद्घाटन किया था। कुंभ में 40 हज़ार एलईडी लाइट लगाई गई। साथ ही, लेज़र शो के ज़रिए सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखाए जाने की व्यवस्था भी की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।