यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Krishna Janmastami Festival: देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी, मथुरा में भी उमड़ी भक्तों की भीड़
पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम दिखाई दे रही है। देश के अलग राज्यों में इस पर्व को धूम ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसी। देश भर के मंदिरों में आज कृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। जन्माष्टमी समारोह गुरुवार शाम से शुरू होने के साथ ही मथुरा में मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

इस पावन पर्व पर शहर के मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। पूरे शहर और मंदिरों में "जय श्री कृष्ण" के जयकारे पूरे गूंज रहे हैं।
देशभर के कृष्ण मंदिरों में भक्तों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। मुंबई में इस्कॉन मंदिर में लोगों का जमावड़ा लगने लगा है। नोएडा के इस्कॉन मंदिर में सुबह की आरती देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
Delhi | Morning visual from Iskcon temple in East of Kailash where devotees have gathered to celebrate Krishna Janmashtami pic.twitter.com/6NkmxwOipz
— ANI (@ANI) August 18, 2022
वहीं, केरल के कोझीकोड में, बच्चों के साथ भक्तों ने एक जुलूस में हिस्सा लिया, जिसे कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकाला गया था।

Kerala | Devotees along with children took part in a procession which was taken out on the occasion of Krishna Janmashtami in Kozhikode (18.08) pic.twitter.com/Ikk1SxMHBP
— ANI (@ANI) August 18, 2022
इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि यह हमें "अपने विचारों, शब्दों और कार्यों में पुण्य के मार्ग" पर चलने के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा, "जन्माष्टमी के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।"
उन्होंने कहा, "भगवान कृष्ण के जीवन और शिक्षाओं में कल्याण और पुण्य का संदेश शामिल था। उन्होंने" निष्काम कर्म "की अवधारणा का प्रचार किया और लोगों को 'धर्म' के मार्ग के माध्यम से परम सत्य की प्राप्ति के बारे में बताया। मैं प्रार्थना करती हूं कि यह त्योहार जन्माष्टमी हमें अपने विचारों, शब्दों और कार्यों में सद्गुण के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है।"
जन्माष्टमी भगवान कृष्ण की जयंती को चिह्नित करने के लिए पूरे देश में हर साल मनाई जाती है। श्रद्धालु उपवास रखकर और मंदिरों में प्रार्थना करते हैं।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भगवान विष्णु के अवतार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्र महीने के आठवें दिन हुआ था। पश्चिमी कैलेंडर के अनुसार यह दिन ज्यादातर अगस्त या सितंबर के महीनों में पड़ता है।
वहीं, कृष्ण जनमाष्टमी के अवसर पर चंडीगढ़ृ में पूरे शहर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। इस पर्व पर भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
.jpg)
चंडीगढ़: कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पूरे शहर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। भक्तों में उत्साह। pic.twitter.com/Wi1VRZ31U9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2022
कर्नाटक में भी कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर को जश्न के रूप में मनाने के लिए बेंगलुरु के इस्कॉन मंदिर में लोग इकट्ठा हुए हैं।

Karnataka | People gather at Iskcon temple in Bengaluru as celebrations for Krishna Janmashtami begin pic.twitter.com/YXgOQdkiVc
— ANI (@ANI) August 19, 2022
महाराष्ट्र में कृष्ण जनमाष्टमी के अवसर पर मुंबई के इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का जश्न शुरू होते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
.jpg)
Maharashtra | People gather at Iskcon temple in Mumbai as celebrations for Krishna Janmashtami begin pic.twitter.com/e8kfhkzKxp
— ANI (@ANI) August 18, 2022
गुजरात में स्थित द्वारकाधीश मंदिर में भी कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव जोरों शोरों से मनाया जा रहा है। वहीं, भक्तों की भारी भीड़ मंदिरों पर उमड़ी है।

Gujarat | Janamashtami celebrations in full swing at Dwarkadhish temple in Dwarka pic.twitter.com/Ysyc41gZH2
— ANI (@ANI) August 19, 2022
जम्मू और कश्मीर में जन्माष्टमी के अवसर पर उधमपुर में 'शोभा यात्रा' निकाली गई। भगवान कृष्ण और राधा के रूप में तैयार बच्चों के साथ हजारों लोग यात्रा में शामिल हुए।
.jpg)
Jammu & Kashmir | 'Shobha yatra’ was taken out in Udhampur on the occasion of Janmashtami. Thousands of people joined the yatra with kids dressed up as Lord Krishna and Radha. (18.08) pic.twitter.com/6i6HbspUju
— ANI (@ANI) August 19, 2022
पश्चिम बंगाल में जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के लिए लोग कोलकाता के इस्कॉन मंदिर में इकट्ठा हुए।
#WATCH | West Bengal: People gather at ISKCON temple in Kolkata to celebrate the festival of Janmashtami. pic.twitter.com/nSLRX9KPEk
— ANI (@ANI) August 19, 2022
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मथुरा में उमड़ी भारी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हुए हैं।
#WATCH | Devotees in large numbers assemble in Mathura for Shri Krishna Janmashtami#UttarPradesh pic.twitter.com/rz46NmsgNS
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 18, 2022
