केरलम में भारी बारिश के कारण सात की मौत, कोझिकोड तट पर फंसे 17 मछुआरों को बचाया गया
केरलम के कोझिकोड तट पर मछली पकड़ने वाली नाव का इंजन खराब होने के बाद समुद्र में फंसे 17 मछुआरों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया।

कोझिकोड तट पर फंसे 17 मछुआरों को सुरक्षित बचाया गया(फोटो: एएनआई)
HighLights
कोझिकोड तट पर 17 मछुआरों को सुरक्षित बचाया गया।
मछली पकड़ने वाली नाव का इंजन समुद्र में खराब हुआ।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया।
डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम में शनिवार को बारिश से जुड़ी आपदाओं में सात लोगों की मौत हो गई। भूस्खलन, बाढ़ से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। हालात गंभीर हैं। पथानामथिट्टा-कोट्टायम-इडुक्की क्षेत्र में सर्वाधिक वर्षा हुई है।
वडासेरीकारा में 24 घंटे से भी कम समय में लगभग 302 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि लाहाई में लगभग 260 मिमी बारिश हुई। अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश का अनुमान है।
मुख्यमंत्री वीडी. सतीसन ने मंत्रियों और ज़िला कलेक्टरों के साथ राज्य में आपदा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सबसे ज़्यादा प्रभावित ज़िलों के प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिया कि वे राहत कार्यों का व्यक्तिगत रूप से समन्वय करें।प्रेट्र के अनुसार मौसम विभाग ने शनिवार को केरल के 12 ज़िलों के लिए 'आरेंज अलर्ट' जारी किया है और दो अगस्त को आंधी-तूफ़ान के साथ बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।
पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 'आरेंज अलर्ट' का मतलब है कि 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
इस बीच भारी बारिश के कारण, सामान्य शिक्षा विभाग ने दो अगस्त को होने वाली 'स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट' (राज्य पात्रता परीक्षा) को स्थगित कर दिया है। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। विभाग ने दो अगस्त को होने वाली उच्च माध्यमिक समकक्षता परीक्षा को भी स्थगित कर दिया।
यह कक्षा 12 (बारहवीं) के समकक्ष परीक्षा है, जिसे वे छात्र देते हैं जो नियमित स्कूल नहीं जा पाए। कोट्टायम स्थित महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ने भी तीन अगस्त को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दीं। केरल लोक सेवा आयोग ने घोषणा की कि बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों के जो उम्मीदवार शनिवार को आयोजित परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें परीक्षा देने का एक और मौका दिया जाएगा।
कोझिकोड तट पर फंसे 17 मछुआरों को बचाया
केरलम के कोझिकोड में मछली पकड़ने वाली नाव का इंजन खराब हो जाने के बाद समुद्र में फंसे 17 मछुआरों को शनिवार को बचा लिया गया। मछुआरे बेपोर बंदरगाह से मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे, तभी नाव का इंजन खराब हो गया और वह कदलुंडी के कप्प
(समाचार एजेंसी पीटीआई व आईएएनएस के इनपुट के साथ)
