विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरलम में सामूहिक आत्महत्या की कोशिश: मां और 17 वर्षीय बेटी की मौत, पिता-बेटे की हालत नाजुक

Published: Sun, 19 Jul 2026 06:40 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 19 Jul 2026 06:44 PM (GMT+05:30)

केरलम के अयरकुन्नम में एक परिवार द्वारा जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या के प्रयास में पत्नी और बेटी की मौत हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. केरलम में परिवार ने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया।

  2. पत्नी जोस्ना और बेटी मारिया थॉमस की दुखद मौत हुई।

  3. पति जोबी और बेटा एलन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम के अयरकुन्नम लक्कट्टूर चिरापुरम में एक दंपति द्वारा अपने बच्चों को जहर देकर आत्महत्या करने की कोशिश में पत्नि और बेटी की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान थॉमस उर्फ जोबी (50) की पत्नी जोस्ना (40) और उनकी 17 वर्षीय बेटी मारिया थॉमस थेरेसा के रूप में हुई है।

मारिया ने शनिवार तड़के 5:30 बजे दम तोड़ दिया। उसकी पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन शाम को उसकी मां जोस्ना का भी निधन हो गया। दोनों का अंतिम संस्कार बाद में किया जाएगा। वहीं, परिवार के मुखिया जोबी और उनके 12 वर्षीय छोटे बेटे एलन थॉमस की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

जहर खा कर की आत्महत्या की कोशिश

यह चार सदस्यीय परिवार 13 जुलाई को अपने घर के अंदर बेहोशी की हालत में मिला था। पुलिस जांच में घर से खरपतवार नाशक (हर्बिसाइड) की एक बोतल बरामद हुई है।

बताया गया है कि जोस्ना और उसके बच्चों ने इस जहर को जूस में मिलाकर पिया था, जबकि थॉमस ने इसे शराब में मिलाकर सेवन किया था। पुलिस को संदेह है कि गंभीर आर्थिक तंग के कारण ही परिवार ने यह खौफनाक कदम उठाया होगा।

कैसे चला घटना का पता

कोथनाल्लूर निवासी जोस्ना के भाई ने सोमवार को अपनी बहन को कई बार फोन किया। जब किसी ने फोन नहीं उठाया, तो वह उनके घर पहुंचा। घर पर ताला लगा हुआ था, लेकिन बाद में अंदर देखने पर पता चला कि चारों सदस्य घर में ही गंभीर और बेहोशी की हालत में हैं।

उसने तुरंत घर का पिछला दरवाजा तोड़ा और स्थानीय लोगों की मदद से जोस्ना, थॉमस और मारिया को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जबकि छोटे बेटे एलन को बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जोस्ना कूरोपाडा सर्विस कोऑपरेटिव बैंक में कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करती थी। उनकी मृतक बेटी मारिया मट्टक्कारा एचएसएस में 12वीं की छात्रा थी।

यह भी पढ़ें- केरलम: डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, होंठ में टांके लगाने के लिए 18 महीने के बच्चे को दिया एनेस्थीसिया; कुछ ही घंटे में मौत