विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata Doctor Murder Case: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, CBI सौंपेगी स्टेटस रिपोर्ट

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 09 Sep 2024 06:25 AM (IST)

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज ...और पढ़ें

कोलकाता दुष्कर्म मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।(फोटो सोर्स: जागरण)
कोलकाता दुष्कर्म मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।(फोटो सोर्स: जागरण)

पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म मामले पर सोमवार को सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ नौ सितंबर को मामले की सुनवाई करेगी, जिसे शीर्ष अदालत ने स्वयं शुरू किया था। इस मामले को लेकर सीबीआई आज कोर्ट के सामने अपनी स्टेटस रिपोर्ट सौंपेगी।

सीआइएसएफ को नहीं मिल रहा बंगाल सरकार का सहयोग: केंद्र

केंद्र ने हाल ही में शीर्ष अदालत में एक आवेदन दायर किया है, जिसमें अस्पताल में सुरक्षा प्रदान करने का काम करने वाले सीआइएसएफ को बंगाल सरकार द्वारा सहयोग न देने का आरोप लगाया गया है। अपने आवेदन में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के अधिकारियों को सीआइएसएफ को पूर्ण सहयोग देने का निर्देश देने की मांग की है।

कोर्ट ने लगाई थी कोलकाता पुलिस को फटकार

22 अगस्त को कोलकाता दरिंदगी मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने डाक्टर की अप्राकृतिक मौत दर्ज करने में देरी पर कोलकाता पुलिस को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने प्रदर्शन कर रहे डाक्टरों से भावुक अपील करते हुए उन्हें काम पर वापस लौटने को कहा था और कहा था कि न्याय और चिकित्सा को रोका नहीं जा सकता। इसके अलावा, कोर्ट ने कहा था कि वह उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक निर्देश जारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Kolkata Doctor Murder Case: 'ममता बनर्जी तत्काल बुलाएं कैबिनेट की बैठक', राज्यपाल ने दी CM को नसीहत