यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kolkata Doctor Case: विकीपीडिया पर क्यों सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, जारी किया यह आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले की सुनवाई की। शीर्ष अदालत ...और पढ़ें

HighLights
- हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई कर रही जांच।
- सीबीआई की अभी तक की जांच से SC संतुष्ट।
- कहा- जांच के लिए सीबीआई को समय देना होगा।
पीटीआई, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। शीर्ष अदालत ने विकीपीडिया को पीड़िता का नाम और फोटो हटाने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें: कोलकाता कांड के पीछे गहरी साजिश, सुबूतों को किया नष्ट! केस डायरी को लेकर CBI के बड़े खुलासे
मंगलवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि विकीपीडिया अब भी पीड़िता का नाम और फोटो दिखा रहा है। इस पर सर्वोच्च अदालत ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वह विकीपीडिया को पीड़िता का नाम और फोटो हटाने का निर्देश देने वाला आदेश पारित करेगा।
सीबीआई को सबकुछ सौंपा: पुलिस
इस बीच, पश्चिम बंगाल पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सीसीटीवी फुटेज समेत अपराध से जुड़ा कुछ भी उनके पास नहीं है। सब कुछ सीबीआई को सौंप दिया गया है। पश्चिम बंगाल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने कहा कि वह अपराध स्थल पर मौजूद अन्य लोगों के नाम सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को देने को तैयार हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच पर संतोष जताया और कहा
- सीबीआई गहराई से जांच कर रही है।
- सभी तथ्य सामने लाने की कोशिश।
- दूसरे लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में।
- रिपोर्ट में लिखी कई बातें परेशान करने वाली।
- जांच के लिए समय देना होगा।
- सीबीआई पीड़िता के परिवार से भी बात करे।
यह भी पढ़ें: ममता के साथ दूसरी बैठक भी विफल, डॉक्टरों के साथ नर्सें भी उतरीं सड़क पर; पूर्व सैन्य अधिकारियों ने निकाला जुलूस
