Move to Jagran APP

जानिए अभी कहां लगा है लॉकडाउन, कितने शहरों में लागू हो चुका नाइट कर्फ्यू-धारा 144; यहां देखें लिस्ट

देश के आठ राज्यों में बढ़े कोरोना के मामलों को देखते हुए इन राज्यों के कई शहरों में लॉकडाउन नाइट कर्फ्यू और धारा 144 जैसे कदम उठाए गए हैं। यहां देखिए उन शहरों की लिस्ट जहां ये सभी कोरोना से जुड़ी पाबंदियां लागू की गई हैं।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Thu, 18 Mar 2021 03:14 PM (IST)Updated: Thu, 18 Mar 2021 07:44 PM (IST)
जानिए अभी कहां लगा है लॉकडाउन, कितने शहरों में लागू हो चुका नाइट कर्फ्यू-धारा 144; यहां देखें लिस्ट
देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पाबंदियां लागू हैं। (फोटो: प्रेट्र)

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के आठ राज्यों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से देश पर एक बार फिर से कोरोना का संकट मंडराने लगा है। देश में कोरोना के दैनिक मामलों में वृद्धि हो रही है। कोरोना के प्रसार पर रोक लगाने के लिए कोरोना से जुड़े प्रतिबंधों को फिर से लगाया गया है। देश के कुछ राज्यों में लॉकडाउन,नाइट कर्फ्यू और धारा 144 जैसे कदम उठाए गए हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में सरकार ने ये कदम उठाए हैं। आइए जानते हैं किस राज्य में कहां लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू और धारा-144 जैसे प्रतिबंध लगाए गए हैं। यहां देखिए लिस्ट- 

loksabha election banner

लॉकडाउन

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को भी बाहर आने जाने की अनुमति दी गई है।

नाइट कर्फ्यू

लॉकडाउन के अलावा देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है। इसमें महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई शहर शामिल हैं। वह शहर जहां नाइट कर्फ्यू लगाया है उसमें- नागपुर, पुणे, अकोला, परभणी, औरंगाबाद, अमरावती, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, रोपड़, भोपाल, इंदौर, अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत और राजकोट शामिल हैं।

महाराष्ट्र- पुणे, अकोला, परभणी, औरंगाबाद, अमरावती 

पंजाब- लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, रोपड़

मध्य प्रदेश- भोपाल और इंदौर

गुजरात- अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत, राजकोट

नाइट कर्फ्यू का समय

- पुणे में रात को 11 बजे से सुबह 6 बजे तक का नाइट कर्फ्यू है। नाइट कर्फ्यू की वजह से होटल, बार, मॉल्स और थिएटर सभी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे। पुणे में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए 31 मार्च तक स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान भी बंद कर दिए गए हैं।

- पंजाब सरकार ने नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ाकर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर दिया गया है। पहले यहां रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया जाता था।

- गुजरात के अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत, राजकोट में 17 मार्च (बुधवार) से 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। यहां हर रोज रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा।

- मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में हर रोज रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। ये 17 मार्च से लागू कर दिया गया।

धारा-144

इसके अलावा देश में दिल्ली से सटे कुछ जिलों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए धारा-144 लगा दी गई है। यूपी के दो जिलों- गाजियाबाद और नोएडा में धारा-144 लागू कर दी गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.