Move to Jagran APP

टाइपिंग नहीं आती है तो क्‍या, अब आप बोलिये और सॉफ्टवेयर करेगा खुद टाइप

अब अपनी स्पीच को टेक्स्ट में कनवर्ट करना बेहद आसान हो गया है। आप बोल कर भी नोट्स तैयार कर सकते हैं। लेकिन इसके लिएआपको कुछ एप्लिकेशंस की मदद लेनी होगी...

By Kamal VermaEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 03:20 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 03:20 PM (IST)
टाइपिंग नहीं आती है तो क्‍या, अब आप बोलिये और सॉफ्टवेयर करेगा खुद टाइप

नई दिल्‍ली। अब अपनी स्पीच को टेक्स्ट में कनवर्ट करना बेहद आसान हो गया है। आप बोल कर भी नोट्स तैयार कर सकते हैं। लेकिन इसके लिएआपको कुछ एप्लिकेशंस की मदद लेनी होगी...

loksabha election banner

स्पीचनोट्स-स्पीच टु टेक्स्ट

इस एप्लिकेशन की मदद से वॉयस टाइपिंग यानी बोलकर नोट्स तैयार करना आसान हो जाएगा। वॉयस टाइपिंग के लिए बस आपको माइक्रोफोन पर क्लिक करना होगा। फिर यह आपके डिक्टेशन के हिसाब से टाइप करना शुरू कर देगा। अच्छी बात यह है कि इसके लिए लॉगइन या रजिस्टर करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यहां लंबे नोट्स तैयार कर सकते हैं, क्योंकि दूसरे एप्स की तरह बार-बार माइक्रोफोन को टैप नहीं करना पड़ता है।अगर आप सेंटेंस के बीच बहुत लंबा ब्रेक लेते हैं, तभी यह कार्य करना बंद करता है। यह मल्टीलैंग्वेज को सपोर्ट करता है। इसे गूगल प्लेस्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

लिस्टनोट स्पीच-टु-टेक्स्ट नोट्स

स्पीच-टु-टेक्स्ट के लिए यह भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां पर चीजों को बोल कर टाइप करना आसान है। बस सिंगल बटन को टैप कर नोट्स तैयार कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि नोट्स को पासवर्ड के जरिए भी प्रोटेक्ट कर सकते हैं। नोट्स को एसएमएस, ट्विटर आदि पर शेयर करना का ऑप्शन भी दिया गया है। अपनी नोट्स को कैटेगरी के हिसाब से भी ऑर्गेनाइज कर सकते हैं। इसमें टाइम टु ब्रिथ ऑप्शन दिया गया है। इसमें चुन सकते हैं कि कितने लंबे अंतराल के बाद यह बंद हो। एंड्रॉयड यूजर इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

वॉयस नोट्स

यह भी नोट्स को रिकॉर्ड करने वाला एप है। यहां पर माइक्रोफोन को डिक्टेट कर टेक्स्ट नोट तैयार कर सकते हैं। साथ ही, वर्चुअल कीबोर्ड की मदद से एडिट करने की सुविधा भी मिलती है। अगर नोट्स इंपॉर्टेंट हैं, तो उसके साथ रिमाइंडर भी जोड़ सकते हैं। रिमाइंडर के लिए ऑडियो एलर्ट, वाइब्रेशन और रिपीट रिमाइंडर के ऑप्शंस दिए गए हैं। यहां पर नोट्स को शेयर करना भी आसान है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.