COVID-19: आंकड़ों के जरिए जानें दो लाख संक्रमितों के आंकड़े को छूने वाले देशों का क्या है हाल
भारत की बात करें तो देश में प्रति दस लाख लोगों की आबादी पर 28 सौ लोगों की जांच की जा रही है। इस कारण यहां पर संक्रमितों की संख्या प्रति दस लाख की आबादी पर डेढ़ सौ से भी कम है।
नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना के खिलाफ जो देश जितनी प्रभावी जांच में जुटा है, उसके यहां पर संक्रमितों की संख्या उतनी ही अधिक आ रही है। वल्र्डोमीटर्स के अनुसार प्रति दस लाख की आबादी पर अमेरिका करीब 55 हजार लोगों का टेस्ट कर रहा है, लिहाजा दस लाख की आबादी पर उसके यहां मामलों की संख्या साढ़े पांच हजार से अधिक है।
भारत की बात करें तो देश में प्रति दस लाख लोगों की आबादी पर 28 सौ लोगों की जांच की जा रही है। इस कारण यहां पर संक्रमितों की संख्या प्रति दस लाख की आबादी पर डेढ़ सौ से भी कम है। आंकड़ों के जरिए जानते हैं कि दो लाख संक्रमितों के आंकड़े को छूने वाले देश का क्या है हाल।
भारत में कोरोना के कुल मामले : भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भारत कोरोना संक्रमण में दुनिया का सातवां सबसे प्रभावित देश है। संक्रमण के मामलों को एक लाख से दो लाख तक पहुंचने में 15 दिन से भी कम वक्त लगा है।
भारत में संक्रमण के दैनिक मामले : देश में लॉकडाउन के दौरान भी दैनिक संक्रमण के मामले सामने आ रहे थे। हालांकि पाबंदियों के हटने के बाद इसमें बहुत ही तेजी से बढोतरी हुई है।
भारत में संक्रमण के सक्रिय मामले : भारत में करीब 1 लाख लोग कोरोना से फिलहाल संक्रमित हैं।
भारत में कोरोना वायरस के कारण मौत : देश में कोरोना वायरस के कारण 12 मार्च को पहली मौत हुई थी। 28 अप्रैल को 1000 मौतों के आंकड़ें को छुआ। 30 मई को मौतों का कुल आंकड़ा 5,000 को पार कर गया था।
भारत में कोरोना वायरस से दैनिक मौत : 04 मई को देश में 175 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन इसके बाद इसमें कुछ कमी आई हालांकि 27 मई से मामले फिर बढ़ने शुरू हुए। 29 मई को सर्वाधिक 269 लोगों की मौत रिकॉर्ड की गई।
भारत में प्रतिदिन नए संक्रमित बनाम नए ठीक होने वाले : लॉकडाउन हटने के बाद भारत में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। हालांकि बहुत लोग ठीक भी हुए हैं।