विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवादित ढांचा विध्वंस मामला: जानें कौन हैं वो 13 नेता और आजकल क्या कर रहे हैं?

By Digpal SinghEdited By:
Published: Wed, 19 Apr 2017 02:26 PM (IST)Updated: Wed, 19 Apr 2017 04:57 PM (IST)

आइए जानें जिन 13 नेताओं पर आपराधिक साजिश का मामला चलाने की इजाजत दी गई है वे कौन हैं और फिलहाल क्या कर रहे हैं।

विवादित ढांचा विध्वंस मामला: जानें कौन हैं वो 13 नेता और आजकल क्या कर रहे हैं?
विवादित ढांचा विध्वंस मामला: जानें कौन हैं वो 13 नेता और आजकल क्या कर रहे हैं?

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। 6 दिसंबर 1992 को उग्र कारसेवकों ने अयोध्या में जिस विवादित ढांचे को गिरा दिया था, उसकी आंच अब पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मानव संसाधन मंत्री मुरली मनोहर जोशी और मौजूदा जल संसाधन मंत्री उमा भारती जैसे 13 नेताओं तक पहुंच रही है। सुप्रीम कोर्ट ने करीब 25 साल पुराने इस मामले में सभी के खिलाफ आपराधिक मामला चलाने की इजाजत दे दी है।

किसी व्यक्ति के जीवन में दो दशक से ज्यादा का वक्त गुजरना काफी मायने रखता है। इस दौरान व्यक्ति में शारीरिक, व्यावसायिक और मानसिक तौर पर भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं। आइए जानें जिन 13 नेताओं पर आपराधिक साजिश का मामला चलाने की इजाजत दी गई है वे कौन हैं और फिलहाल क्या कर रहे हैं। 

लालकृष्ण आडवाणी

एक समय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बाद भाजपा के दूसरे सबसे बड़े नेता रहे लालकृष्ण आडवाणी इन दिनों पार्टी के मार्गदर्शक मंडल में हैं। भाजपा से बाहर आडवाणी के समर्थक और बीजेपी के विरोधी पार्टी पर उन्हें किनारे लगाने का भी आरोप लगाते हैं। आडवाणी फिलहाल गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद हैं। 

मुरली मनोहर जोशी

अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के बाद मुरली मनोहर जोशी एक समय भाजपा के तीसरे सबसे बड़े नेता और चेहरा थे। वाजपेयी सरकार में जोशी मानव संसाधन विकास मंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं। फिलहाल वे भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में हैं और उत्तर प्रदेश में कानपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं।

उमा भारती

साध्वी उमा भारती केंद्र की मोदी सरकार में जल संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री रह चुकीं उमा भारती पूर्व में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भी केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब विपक्ष उन पर नैतिकता के लिहाज से इस्तीफे का दबाव बना रहा है।


विनय कटियार

राम जन्मभूमि आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले विनय कटियार को फायर ब्रांड नेता माना जाता रहा है। विनय कटियार विश्व हिन्दू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल के पहले अध्यक्ष रहे हैं। भाजपा नेता कटियार फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं।

साध्वी ऋतंभरा

विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी साध्वी ऋतंभरा दुर्गा वाहिनी की पहली अध्यक्ष रही हैं। साध्वी अब अपने गुरु स्वामी परमानंद के नाम से प्राकृतिक चिकित्सालय और धार्मिक कार्यों में व्यस्त हैं।

इन पर भी चलेगा आपराधिक साजिश का केस

  • विष्णु हरि डालमिया
  • सतीश प्रधान
  • सी आर बंसल
  • आर वी वेदंती
  • जगदीश मुनि महाराज
  • बी एल शर्मा
  • नृत्य गोपाल दास
  • धर्म दास

यह भी पढ़ें: लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट में भी दोषी पाए गए थे आडवाणी समेत कई नेता

यह भी पढ़ें: बाबरी विध्‍वंस मामले से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें