विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Birthday: जानें पीएम मोदी के परिवार के बारे में अनसुनी बातें, बेहद सादगी से रहते हैं परिवार के लोग

By Devshanker ChovdharyEdited By:
Published: Fri, 16 Sep 2022 11:06 AM (IST)

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपना 72वां जन्मदिन मनाएंगे। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पीएम मोदी की ...और पढ़ें

जानें पीएम मोदी के परिवार के बारे अनसुनी बातें।
जानें पीएम मोदी के परिवार के बारे अनसुनी बातें।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। PM Narendra Modi Birthday 2022 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपना 72वां जन्मदिन मनाएंगे। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पीएम मोदी की लोकप्रियता की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में पीएम मोदी को दुनियाभर में सबसे अधिक लोकप्रिय नेता बताया गया था। वह गुजरात के चार बार सीएम रह चुके हैं और दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। इतने बड़े पद पर होने के बाद भी मोदी डाउन टू अर्थ रहते हैं, यानी को कोई दिखावा नहीं। यहां तक कि बहुत लोगों को उनके परिवार के बारे में भी जानकारी नहीं है।

क्या करते हैं पीएम मोदी के परिवार के लोग

पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को हुआ था। उनके पिता का नाम दामोदर दास मूलचंद मोदी और मां का नाम हीराबेन है। नरेंद्र मोदी अपने भाई बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। पीएम मोदी के कुल छह भाई बहन हैं, जिनके नाम सोमा मोदी, पंकज मोदी, प्रह्लाद मोदी, वसंतीबेन और हंसमुखलाल मोदी हैं, जिनमें पांच भाई और एक बहन हैं। वसंतीबेन प्रधानमंत्री मोदी की बहन होने के बाद भी एक सामान्य जीवन जी रही हैं। वह एक गृहणी हैं और उनके पति LIC में कार्यरत है। पीएम मोदी के सबसे बड़े भाई सोमा मोदी हैं, जो स्वास्थ्य विभाग में काम करते थे, लेकिन अब रिटायर हो चुके हैं।

पीएम मोदी के भाई चलाते हैं दुकान

पीएम मोदी के दूसरे भाई प्रह्लाद मोदी भी बिल्कुल सामान्य जीवन जीते हैं, बल्कि वह एक किराने की दुकान चलाते हैं और उनका एक टायर का शोरूम भी है। नरेंद्र मोदी के तीसरे भाई का नाम अमृत मोदी है। ये एक मशीन आपरेटर का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, अमृत मोदी लेथ मशीन चलाते थे और बेहद ही सादा जीवन-यापन करते हैं। नरेंद्र मोदी के सबसे छोटे भाई पंकज मोदी सूचना विभाग में कार्यरत थे और वर्तमान में अपनी मां हीराबेन के साथ गांधीनगर में रहते हैं। वहीं, नरेंद्र मोदी के चचेरे भाई भरत भाई मोदी एक पेट्रोल पंप पर काम करते हैं।

परिवार के लोग काफी सामान्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चाचा और ताऊ के परिवार के लोग भी कुछ इसी तरह से जीवन जीते हैं। कभी भी उन्होंने इस बात पर गुमान नहीं किया कि उनके भाई देश के प्रधानमंत्री हैं और जो चाहे उनके लिए कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के बारे में यही खास चीज लोगों को अच्छा है। नरेंद्र मोदी संघर्ष में विश्वास रखने वाले नेता हैं और इसी कारण से दूसरी बार पीएम हैं। वह खुद भी बहुत ही सिंपल जीवन जीने वाले नेताओं में शुमार हैं ।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली के 40 मोचियों का सपना होगा पूरा, करेंगे हवाई सफर

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के SC मोर्चा का 'संपर्क अभियान', 70 दिनों में 75,000 बस्तियों को किया जाएगा कवर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।