विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजाद भारत के पहले कमांडर-इन-चीफ 'करिअप्पा', द्वितीय विश्व युद्ध से लेकर IND-PAK विभाजन तक संभाली देश की कमान

Published: Mon, 26 Jan 2026 01:43 PM (IST)

फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा, जिन्हें 'किपर' भी कहा जाता है, स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ थे। करिअप्पा ने सेना के विभाजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फील्ड मार्शल कोडंडेरा मदप्पा करिअप्पा

फील्ड मार्शल कोडंडेरा मदप्पा करिअप्पा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फील्ड मार्शल कोडंडेरा मदप्पा करिअप्पा भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बनाए गए थे। इन्हें 'किपर' के नाम से भी जाना जाता है।

करिअप्पा ने ब्रिटिश शासन के दौरान ही भारतीय सेना में सेवाएं देनी शुरू कर दी थीं। लेकिन जब देश आजाद हुआ, तब इन्हें 15 जनवरी 1949 को स्वतंत्र भारत का पहला कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया।

करिअप्पा ने संभाली सेना विभाजन की जिम्मेदारी

करिअप्पा ने स्वतंत्र भारत की सेना को मजबूत और एकजुट बनाने में अहम भूमिका निभाई। विभाजन के दौरान सेना के विभाजन की जिम्मेदारी भी करिअप्पा को मिली। 1947-48 के भारत-पाक विभाजन में पश्चिमी मोर्चे की कमान करिअप्पा ने संभाली।

करिअप्पा जब ब्रिटिश सेना में शामिल थे, तब द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें ब्रिटिश सरकार ने अफ्रीका और बर्मा से लड़ने के लिए भेजा।

करिअप्पा का जन्म 28 जनवरी, 1899 में कर्नाटक के कोडागु जिले में एक किसान परिवार में हुआ था। ये 1919 में वे ब्रिटिश सरकार के राज में भारतीय सेना में शामिल हुए। ब्रिटिश शासन के दौरान ही इन्हें सेना में कई उच्च पद मिले।

करिअप्पा ने बढ़ाई भारतीय सेना की ताकत

फील्ड मार्शल करिअप्पा को जब कमांडर-इन-चीफ बनाया गया, तब उन्होंने देश की सेना को मजबूत करने के लिए कई बड़े बदलाव किए।

करिअप्पा ने सेना में भारतीय अधिकारियों की ज्यादा से ज्यादा संख्या में भर्ती कराईं। इसके साथ ही इनके प्रशिक्षण को भी मजबूत बनाया। भारतीय सेना को राष्ट्र की पहचान बनाया। करिअप्पा के सम्मान में ही हर साल 15 जनवरी को 'भारतीय सेना दिवस' मनाया जाता है।

सेना में किया जाति-धर्म का अंत

भारत की आजादी के बाद जब सेना का पुनर्गठन किया गया, तब करिअप्पा ने यह सुनिश्ति किया कि सेना में भर्ती का आधार जाति या धर्म नहीं होगा। सेना के सदस्यों की केवल एक ही पहचान है, वो है भारतीय।

करिअप्पा ने 'ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स' की स्थापना भी की, जिसमें भारत के हर कोने से और सभी धर्म-जाति के लोगों को सेना में शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस के लिए कौन करता है मुख्य अतिथि का चुनाव? किसका होता है अंतिम फैसला; पढ़ें सबकुछ

यह भी पढ़ें- Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर ब्रह्मोस, आकाश ने दिखाई दुनिया को ताकत.... गणतंत्र दिवस परेड में भारत के बल का प्रदर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।