विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एलन मस्क की पोस्ट से गदगद हुए किरेन रिजिजू, राहुल गांधी पर किया तंज, बोले- 'भारत को बदनाम न करें'

Published: Mon, 02 Feb 2026 01:02 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने एलन मस्क की पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ...और पढ़ें

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना (फोटो-रॉयटर्स)

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना (फोटो-रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की पोस्ट को री-शेयर किया और लिखा, 'सरकार की आलोचना करना एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत को बदनाम न करें।'

रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'मैं आमतौर पर उन बयानों पर रिएक्ट नहीं करता जो भारतीयों ने नहीं दिए हैं।'

किरेन रिजिजू ने एलन मस्क के पोस्ट को री-शेयर करते हुए आगे लिखा, 'मैं @elonmusk को सिर्फ इसलिए कोट कर रहा हूं, ताकि राहुल गांधी को यह समझा सकूं कि सरकार की आलोचना करना एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत को बदनाम न करें और भारत की उपलब्धियों को कभी कम न आंकें। एक गर्वित भारतीय बनें।'

Kiren Rijiju

मस्क का भारत की GDP ग्रोथ पर पोस्ट

एलन मस्क ने रविवार, 1 जनवरी को वर्ल्ड ऑफ स्टेटिक्स की पोस्ट शेयर की थी, जिसमें एक लिस्ट शेयर की गई थी। इस लिस्ट में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) को क्रेडिट देकर 2026 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि (GDP Growth) के बारे में बताया गया था।

इस लिस्ट में IMF के डाटा के हवाले से बताया गया है कि 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 17 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं चीन की GDP ग्रोथ 26.6 फीसदी हो सकती है। इस लिस्ट में बताया गया है कि अमेरिका 9.9 फीसदी जीडीपी ग्रोथ के साथ तीसरे नंबर पर रह सकता है।

राहुल गांधी ने बजट पर उठाए थे सवाल

रिजिजू का यह बयान राहुल गांधी के बजट पर आए कमेंट के बाद सामने आया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के रविवार, 1 फरवरी को बजट पेश किया, जिसके बाद राहुल गांधी ने बजट की आलोचना करते हुए टिप्पणी की।

राहुल गांधी ने बजट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, 'बिना नौकरी वाले युवा। गिरती हुई मैन्युफैक्चरिंग। निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं। घरेलू बचत तेजी से गिर रही है। किसान संकट में हैं। आने वाले वैश्विक झटके - सभी को नजरअंदाज किया गया।'

यह भी पढ़ें- Budget Session 2026: संसद में बजट पर चर्चा, परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन; राहुल गांधी भी देंगे भाषण

यह भी पढ़ें- 'प्रदूषण अब पर्यावरणीय मुद्दा नहीं', राहुल गांधी ने PM मोदी से की 'राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल' की मांग