विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर लगाया सेना का अपमान करने का आरोप, बोले- तवांग क्षेत्र पूरी तरह से सुरक्षित

By Devshanker ChovdharyEdited By:
Published: Sat, 17 Dec 2022 03:53 PM (IST)Updated: Tue, 20 Dec 2022 12:18 PM (IST)

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन और भारतीय सेना के बीच हुई झड़प में पीएलए को मुंह की खानी पड़ी। ...और पढ़ें

किरेन रिजिजू ने भारतीय सैनिकों की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि यांग्त्से क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है।
किरेन रिजिजू ने भारतीय सैनिकों की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि यांग्त्से क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है जबकि भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है।

तवांग में सैनिकों के बीच पहुंचे रिजिजू

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि अरुणाचल के तवांग में यांग्त्से क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में नौ दिसंबर को चीनी सैनिक और भारतीय सेना के बीच हुई झड़प में पीएलए को मुंह की खानी पड़ी थी। भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को डटकर जवाब दिया था।

राहुल पर लगाया सेना का अपमान करने का आरोप

रिजिजू ने कहा, 'राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वह न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए एक समस्या हैं, बल्कि वह देश के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी बन गए हैं।' इसके साथ ही, उन्होंने ट्वीट किया, 'भारतीय सेना के बहादुर जवानों की पर्याप्त तैनाती के कारण अरुणाचल प्रदेश के तवांग में यांग्त्से क्षेत्र अब पूरी तरह से सुरक्षित है।'

तवांग के यांग्त्से में मौजूद हैं कई पवित्र झरने

किरेन रिजिजू ने कहा कि यांग्त्से के ठीक नीचे स्थित यह एक अद्भुत नजारा है। इसे चुमी ग्यात्से के नाम से जाना जाता है, जहां 108 पवित्र जल झरने है, जो ऊंचे पहाड़ों के बीच से निकलते हैं। उन्होंने कहा कि इसे गुरु पद्मसंभव का आशीर्वाद माना जाता है।

ये भी पढ़ें: Fact Check : अंग्रेजी अखबार पढ़ते राहुल गांधी की तस्वीर एक बार फिर दुष्प्रचार की मंशा से हो रही वायरल

ये भी पढ़ें: स्टार रेटिंग से पता ही नहीं चलेगा आपके खाने में सॉल्ट, शुगर या फैट जरूरत से अधिक है- विशेषज्ञ

डिस्क्लेमर: इस समाचार में उपयोग की गई फोटो केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई थी। पूर्व में इस समाचार में लिखा था कि केंद्रीय कानून मंत्री ने झड़प वाले क्षेत्र का दौरा किया था। खबर का यह तथ्य सही नहीं था, जिसे फैक्ट चेक के बाद अपडेट कर दिया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री द्वारा ट्वीट की गई फोटो वर्ष 2019 की है। जागरण अपने पाठकों को सही एवं समयबद्ध खबरें देने के लिए प्रतिबद्ध है। आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।