विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किरण बेदी व जया प्रदा भाजपा में होंगी शामिल!

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Thu, 15 Jan 2015 11:58 AM (IST)Updated: Thu, 15 Jan 2015 02:19 PM (IST)

देश की पहली महिला आइपीएस अधिकारी व गांधीवादी नेता अन्‍ना हजारे की सहयोगी किरण बेदी गुरुवार को भाजपा में शामिल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देश की पहली महिला आइपीएस अधिकारी व गांधीवादी नेता अन्ना हजारे की सहयोगी किरण बेदी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो सकती हैं। बेदी के भाजपा में शामिल होने की काफी दिनों से चर्चा चल रही है। सूत्रों ने बताया कि आज अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई जा सकती है। शाह शाम चार बजे प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं।

इसके साथ ही तारिका से नेता बनी रामपुर से सपा की पूर्व सांसद जया प्रदा भी भाजपा में शामिल हो सकती हैं। मीडिया में आ रही खबर के मुताबिक भाजपा दोनों में से किसी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से मैदान में उतार सकती है। जया प्रदा ने 2014 का लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गईं। लेकिन बेदी अब तक राजनीति से दूर रही हैं। पहले वह केजरीवाल के साथ मिलकर अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा ले चुकी हैं। लेकिन राजनीतिक दल बनाए जाने के मुद्दे पर वह केजरीवाल से अलग हो गईं।

इससे पहले, यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि आप की पूर्व नेता शाजिया इल्मी भाजपा में शामिल होंगी और अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट पर चुनौती देंगी। लेकिन शाजिया ने ट्वीट कर बताया कि वह मीडिया में आ रही खबरों का खंडन करती हैं। मैं नई दिल्ली या कहीं और से चुनाव नहीं लड़ रही हूं।

सूत्रों के मुताबिक पत्रकार से नेता बनीं शाजिया ओखला जैसी सीट से चुनावी मैदान में उतरना चाहती हैं। ओखला में अल्पसंख्यकों की अच्छी खासी तादाद है। शाजिया ने पिछला चुनाव आप के टिकट पर आरके पुरम से लड़ा था और भाजपा प्रत्याशी से मात्र 400 वोटों से हार गईं थीं।

पढ़ें : चुनाव नहीं लड़ेंगी शाजिया इल्मी

पढ़ें : केजरीवाल के खिलाफ दमदार प्रत्याशी खोज रही है भाजपा