Move to Jagran APP

बेल्‍जियम के शाही दंपत्‍ति ने मुंबई में लिया क्रिकेट का मजा

सात दिवसीय यात्रा पर भारत आए बेल्‍जियम के शाही दंपत्‍ति शनिवार को वापस लौट जाएंगे। प्रधानमंत्री समेत शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात के बाद आज वे मुंबई में हैं।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 10 Nov 2017 12:07 PM (IST)Updated: Fri, 10 Nov 2017 12:08 PM (IST)
बेल्‍जियम के शाही दंपत्‍ति ने मुंबई में लिया क्रिकेट का मजा
बेल्‍जियम के शाही दंपत्‍ति ने मुंबई में लिया क्रिकेट का मजा

मुंबई (एएनआई)। मुंबई के ओवल मैदान में बेल्‍जियम के शाही दंपत्‍ति ने छात्रों के साथ क्रिकेट खेल का मजा लिया और उनसे बातचीत भी की। इस मौके पर भारतीय टीम के खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग भी मौजूद थे।

loksabha election banner

बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी मैटहिलडे भारत की सात दिवसीय यात्रा पर रविवार को राजधानी दिल्‍ली आए हैं। शनिवार को वे वापस बेल्‍जियम के लिए रवाना हो जाएंगे। शाही दंपति की भारत यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच समग्र सहयोग बढ़ाना है।

राजा फिलिप के साथ आए करीब 90 लोगों के व्‍यापारिक प्रतिनिधिमंडल में बेल्‍जियम कंपनियों के CEOs शामिल हैं। यूरोपीय संघ से बाहर, भारत ही बेल्‍जियम का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक और तीसरा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी से मिले बेल्‍जियम के किंग फिलिप, कहा- भारत से है प्‍यार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.