अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021: काइंडनेस डायरीज ट्रस्ट ने कार्यक्रम का आयोजन किया
डायना उप्पल ने कहा कि यह कार्यक्रम युवा महिलाओं में विश्वास बढ़ाने का काम करेगा। यह उन्हें उनके जीवन में कुछ करने की प्रेरणा देने का काम करेगा। उन्हें मुश्किल हालातों से निपटने के लिए प्रोत्साहित करेगा। कुछ महिलाएं बुरी स्थिति में रह रही है। पर उम्मीद नहीं छोड़ी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डीकेयू काइंडनेस डायरीज ट्रस्ट ने सरकारी गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल, जयपुर की कठिन चुनौतियों का सामना कर आई लड़कियों को प्रोत्साहित करने का काम किया। इसके लिए उन्होंने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। लड़कियों को उनकी काबीलियत दिखाने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान किया गया। वहीं स्थापित महिलाओं ने समुदायों से जीवन के अनुभवों को साझा किया। युवा महिलाओं को एजुकेशनल किट का वितरण किया गया। इसके अलावा ट्रस्ट ने उनकी एजुकेशन में पूर्ण सपोर्ट का बीड़ा उठाया।
डायना उप्पल ने कहा कि यह कार्यक्रम युवा महिलाओं में विश्वास बढ़ाने का काम करेगा। यह उन्हें उनके जीवन में कुछ करने की प्रेरणा देने का काम करेगा। उन्हें मुश्किल हालातों से निपटने के लिए प्रोत्साहित करेगा। कुछ महिलाएं बुरी स्थिति में रह रही है। पर उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है। वह अपने परिवार की स्थिति को लगातार बेहतर करने में लगी है।
डीकेयू काइंडनेस डायरीज ट्रस्ट डायना उप्पल द्वारा स्थापित किया गया है। एक साल पहले जब इस ट्रस्ट का गठन हुआ था तब से अब तक यह लगातार बेघरों को खाना मुहैया कराने में लगा हुआ है। यही नहीं यह ट्रस्ट गरीबी रेखा से नीचे वाले बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने का भी काम कर रहा है।