विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जनता ने चुना है तो विजय को ही सरकार चलानी चाहिए', BJP नेता खुशबू सुंदर का पोस्ट वायरल

Published: Thu, 07 May 2026 11:54 PM (IST)

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच बीजेपी उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने TVK प्रमुख विजय को मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन किया है।

बीजेपी की तमिलनाडु इकाई की उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर, TVK प्रमुख विजय

 बीजेपी की तमिलनाडु इकाई की उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर, TVK प्रमुख विजय

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सियासी गतिरोध के बीच बीजेपी की तमिलनाडु इकाई की उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने TVK प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का समर्थन किया है। विधानसभा चुनाव में बहुमत से 5 सीटें पीछे रहने के बावजूद विजय सरकार बनाने की कोशिशों में जुटे हैं।

खुशबू सुंदर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, 'तमिलनाडु की एक नागरिक के तौर पर मेरा मानना है कि जब लोगों ने अपने मुख्यमंत्री को चुन लिया है, तो उन्हें ही नेतृत्व करना चाहिए।'

Vijay

सरकार गठन में फंसा पेच

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला, जिसके चलते राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन गई है। TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से 5 सीटें पीछे रह गई।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय को दो दिनों में दो बार बुलाया और उनसे सहयोगी दलों तथा समर्थक विधायकों के समर्थन पत्र पेश करने को कहा। राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए कार्यकारी बहुमत साबित करने की शर्त रखी है।

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप

कांग्रेस ने विजय को सरकार बनाने का न्योता देने में हो रही देरी को लेकर बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने इसे “जनादेश को कमजोर करने की अलोकतांत्रिक कोशिश” बताया।

छोटे दल बने किंगमेकर

इस चुनाव में DMK और AIADMK दोनों ही बहुमत हासिल करने में असफल रहे। ऐसे में कई छोटे दल अब सरकार गठन में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इनमें विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK), पट्टाली मक्कल काची (PMK), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML), डीएमडीके और एएमएमके जैसे दल शामिल हैं।