विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'खुशियों की ईद', खरगे के बयान पर बीजेपी ने साधा निशाना; लगाया तुष्टीकरण का आरोप

Published: Mon, 09 Nov 2026 05:15 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली को 'खुशियों की ईद' कहने पर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ...और पढ़ें

खरगे के खुशियों की ईद बयान पर बीजेपी का हमला

खरगे के खुशियों की ईद बयान पर बीजेपी का हमला

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। खरगे ने दीवाली के त्योहार को खुशियों की एक ईद बता दिया, जिस पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

बीजेपी ने खरगे के बयान को हिंदू भावनाओं का अपमान बताया है। साथ ही कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

क्या कहा था मल्लिकार्जुन खरगे ने?

रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देशवासियों को दीवाली की बधाई दी। उन्होंने कहा, मैं सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं। यह हमारे हिंदुस्तान में मनाया जाने वाला एक बहुत बड़ा त्योहार है। असल में, यह खुशियों का एक ऐसा 'ईद' है जो लंबे समय तक चलता है।

खरगे ने इस मौके पर लोगों से समाज में एकता मजबूत करने और आपसी दूरियां मिटाने की अपील की।

बीजेपी ने साधा निशाना

दीवाली को ईद बताने पर बीजेपी ने कांग्रेस और मल्लिकार्जुन खरगे को आड़े हाथों लिया और हिंदू-विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया।

बीजेपी प्रवक्ता सीआर केशवन ने कहा, मल्लिकार्जुन खरगे की दीवाली की यह अजीबोगरीब बधाई दिखाती है कि कांग्रेस अपनी तुष्टीकरण की राजनीति के लिए करोड़ों हिंदुओं की आस्था और भावनाओं का अपमान करने से पीछे नहीं हटती।

केशवन ने खरगे के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने पहले भी महाकुंभ का अपमान किया था। इसके साथ ही बीजेपी नेता ने राहुल गांधी पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि उन्होंने छठ पूजा को ड्रामा बताकर देश की संस्कृति का अपमान किया था।

कांग्रेस ने किया बचाव

खरगे के बयान पर उठे विवाद के बाद कांग्रेस पार्टी और उनके समर्थक बचाव में उतर आए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि खरगे का मकसद केवल आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सद्भाव और सम्मान को बढ़ावा देना था। पार्टी का तर्क है कि यहां ईद शब्द का इस्तेमाल किसी धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि खुशियों के एक बड़े उत्सव के अर्थ में किया गया था ताकि राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जा सके।

पुराने विवादों की भी हुई चर्चा

गौरतलब है कि पिछले साल खरगे ने बीजेपी से सवाल किया था कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से देश की गरीबी खत्म हो सकती है? खरगे का कहना था कि वे गरीबी जैसे बुनियादी सवाल उठा रहे हैं, लेकिन बीजेपी ने उस समय भी उनके बयान को महाकुंभ का अपमान करार दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।