'सड़कें किसलिए होती हैं, गाड़ी चलाने के लिए ही न'; मिनी कूपर से 3 लोगों को रौंदने के बाद बोला केरलम का नौजवान
कोच्चि में नेदुम्बसेरी एयरपोर्ट के पास एक तेज रफ्तार मिनी कूपर ने स्कूटर सवार तीन युवाओं को टक्कर मारकर मार डाला।
-1791741353691_m.webp)
केरल के हादसे का सीसीटीवी फुटेज।
HighLights
तेज रफ्तार मिनी कूपर ने तीन युवाओं को कुचला।
आरोपी ने कहा, "सड़कें गाड़ी चलाने के लिए ही हैं।"
शराब पीकर गाड़ी चलाने पर आबकारी मंत्री का आदेश।
डिजिटल डेस्क, कोच्चि। केरलकोच्चि के नेदुम्बसेरी एयरपोर्ट के पास तेज रफ्तार मिनी कूपर कार से एक दो-पहिया वाहन को टक्कर मारने और तीन लोगों की जान लेने के आरोप के बाद 19 साल के एक लड़के ने कहा, "सड़कें किसलिए होती हैं? गाड़ी चलाने के लिए ही न?" इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
यह हादसा रविवार को तड़के करीब 1:45 बजे कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर हुआ। पुलिस एफआईआर के मुताबिक, सुहेल सजीव की तेज रफ्तार मिनी कूपर कार ने पीछे से एक स्कूटर को टक्कर मारी, जिस पर तीन युवा सवार थे। टक्कर लगने से स्कूटर सवार सड़क पर गिर पड़े, जबकि कार स्कूटर को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई और फिर रुकी।
तीन लोगों की जान लेने के बाद भी नहीं कोई पछतावा
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद सुहैल को कोई पछतावा नहीं हुआ और उसने पूछा, "सड़कें किसलिए होती हैं? गाड़ी चलाने के लिए ही न?" उसने पुलिस से यह भी कहा कि उसके पिता इस मामले को संभाल लेंगे। मीडिया रिपोर्टों में सामने आई इन बातों से आरोपी में पछतावे की कमी को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।
शराब पीने का एंगल
जांच में पता चला कि आरोपी ने कथित तौर पर दुर्घटना से पहले कई बार में शराब पी थी। चूंकि केरल में शराब पीने की कानूनी उम्र 23 साल है और इसलिए 19 साल के युवक को शराब परोसना गैर-कानूनी है।
मृतकों की पहचान वायनाड के मडाक्कीमाला की रहने वाली 21 वर्षीय देविका, पलक्कड़ की 22 वर्षीय गोपिका और कर्नाटक के मंगलुरु के 21 वर्षीय एजाज के तौर पर हुई है। ये तीनों काक्कनाड की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे और बताया जा रहा है कि वे चाय पीने के लिए एयरपोर्ट इलाके की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। गोपिका और देविका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एजाज को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
घटना को लेकर लोगों में आक्रोश
घटना को लेकर बढ़ते आक्रोश के बीच कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें युवाओं का एक समूह सुहैल के साथ मारपीट करता दिख रहा है, जब उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था। केरल के आबकारी मंत्री एम. लिजू ने उन बार के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है, जिन्होंने कथित तौर पर दुर्घटना से पहले 19 वर्षीय युवक को शराब परोसी थी।
