विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेट्रोल में एथनॉल मिलाने की जांच करेगी केरलम सरकार, केंद्र से मांगी मदद

Published: Tue, 24 Nov 2026 11:11 PM (IST)

केरलम सरकार ने पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण की जांच के लिए केंद्र से मदद मांगी है, क्योंकि कर्नाटक में ई20 नमूनों में 31% से अधिक एथनॉल पाया गया था।

केरलम सरकार करेगी पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण की जांच (सांकेतिक तस्वीर)

केरलम सरकार करेगी पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण की जांच (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. केरल सरकार ने पेट्रोल में एथनॉल जांचने की अपील की।

  2. कर्नाटक में ई20 पेट्रोल में 31% से अधिक एथनॉल मिला।

  3. वाहन इंजनों पर एथनॉल के प्रभाव की शिकायतें मिलीं।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य की तेल कंपनियों के ई20 पेट्रोल नमूनों में 31 प्रतिशत से अधिक एथनॉल पाए जाने के बाद केरलम सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा है।

पत्र में केंद्र से तेल कंपनियों के एथनॉल मुक्त शत प्रतिशत पेट्रोल का नमूना लेने में मदद की अपील की है। सरकार का कहना है कि वह राज्य में हो रही तेल बिक्री में एथनॉल की मात्रा की जांच करना चाहती है।

सोमवार को राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अनूप जैकब ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राज्य मंत्री सुरेश गोपी को इस संबंध में पत्र लिखा। उन्होंने अपील की कि कंपनियां बगैर देर किए इन नमूनों को सरकार के हवाले करें। अपने पत्र में जैकब ने कहा कि सरकार को तमाम हिस्सों से ऐसी शिकायतें मिली हैं कि एथनॉल मिश्रण से वाहनों के इंजनों पर असर पड़ रहा है।

प्रतिक्रियास्वरूप, नागरिक आपूर्ति विभाग ने दो हफ्ते में तमाम रिटेल आउटलेटों से पेट्रोल के नमूने इकट्ठा किए हैं ताकि एथनॉल की मात्रा का पता लगाया जा सके।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।