एथनॉल मामले में गड़बड़ी मिली तो जांच का दायरा बढ़ाएगा केरलम
केरल सरकार कर्नाटक की तर्ज पर पेट्रोल में एथनॉल की तय सीमा से अधिक मिलावट की जांच कर रही है। ...और पढ़ें

एथनॉल मिलावट मामले में केरल सरकार की बड़ी जांच शुरू

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। कर्नाटक के बाद केरलम की कांग्रेस सरकार भी पेट्रोल में तय सीमा से ज्यादा एथनाल मिलाने के मामले की जांच करा रही है। फिलहाल राज्य के चार जिलों में पेट्रोल पंपों से नमूने एकत्र किए गए हैं।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो नागरिक आपूर्ति विभाग जांच का दायरा बढ़ा देगा। अन्य जिलों में भी पेट्रोल पंपों की जांच की जाएगी। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल में निर्धारित 20 प्रतिशत की सीमा से ज्यादा एथनाल मिलाए जाने का आरोप लगाया है।
केरलम के नागरिक आपूर्ति विभाग ने सोमवार को राज्य के चार जिलों तिरुअनंतपुरम, एर्नाकुलम, कोझिकोड और कन्नूर में नौ पेट्रोल पंपों से नमूने जुटाए। राज्य के नागरिक आपूर्ति मंत्री अनूप जैकब ने कहा है कि कर्नाटक में सामने आए आरोपों के अलावा केरलम में भी वाहनों को नुकसान पहुंचने की शिकायतें मिली हैं। इसलिए राज्य सरकार ने जांच के आदेश देने का फैसला किया है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न पेट्रोल पंपों से नमूने एकत्र किए जा रहे हैं और उन्हें सरकारी प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच के नतीजे दस दिन के अंदर आने की उम्मीद है।
जैकब ने कहा कि जांच में एथनाल की मात्रा निर्धारित सीमा से ज्यादा पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)