विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरलम: थाने में यूट्यूबर से मारपीट का CCTV फुटेज वायरल, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर आरोप

Published: Sat, 31 Oct 2026 04:46 PM (IST)

केरलम के पथानामथिट्टा में अडूर पुलिस थाने के भीतर एक यूट्यूबर राजन जोसेफ के साथ यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

केरलम में  यूट्यूबर पर मारपीट का आरोप (फोटो- @rajanjoseph07)

केरलम में यूट्यूबर पर मारपीट का आरोप (फोटो- @rajanjoseph07)

HighLights

  1. अडूर पुलिस थाने में यूट्यूबर से मारपीट का मामला।

  2. यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप, CCTV फुटेज।

  3. माकपा ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम । केरलम के पथानामथिट्टा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अदूर पुलिस थाने के भीतर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक यूट्यूबर के साथ मारपीट करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

वीडियो सामने आने के बाद माकपा (CPI-M) ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वीडियो के आधार पुलिस ने करीब 20 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बदसलूकी

शनिवार को टीवी चैनलों पर दिखाए गए फुटेज में, अडूर पुलिस स्टेशन में पुलिस हिरासत में मौजूद यूट्यूबर राजन जोसेफ के साथ यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक समूह बदसलूकी और मारपीट करता दिख रहा है।

वायरल फुटेज में कांग्रेस नेता श्रीना देवी कुंजम्मा भी दिखाई दे रही हैं, जिन्होंने जोसेफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। वे पुलिस स्टेशन के अंदर आती हैं और जोसेफ को चुनौती देती नजर आती हैं।

कब की है घटना?

बता दें की यह घटना जुलाई की बताई जा रही है, जिसे लेकर ग्रेस की जिला पंचायत सदस्य कुंजम्मा की शिकायत पर अडूर पुलिस ने जोसेफ को गिरफ्तार किया था। कुंजम्मा ने आरोप लगाया था कि जोसेफ ने सोशल मीडिया पर उनके बारे में अपमानजनक सामग्री पोस्ट की थी।

कोच्चि में गिरफ्तारी के बाद जोसेफ को पुलिस स्टेशन लाया गया था। इसके बाद अडूर पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित लगभग 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इन लोगों पर आरोप है कि जब जोसेफ को पुलिस स्टेशन लाया जा रहा था, तब उन्होंने उस पर हमला करने की कोशिश की थी।

वीडियो आने के बाद कार्रवाई की मांग

CCTV फुटेज सामने आने के बाद, CPI(M) नेताओं ने कुंजम्मा और फेनी नैनन सहित अन्य यूथ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि फुटेज में साफ दिख रहा है कि पुलिस स्टेशन के अंदर जोसेफ के साथ मारपीट की गई और उसे डराया-धमकाया गया।

खबरों के अनुसार, CPI(M) नेताओं ने 'सूचना का अधिकार' (RTI) कानून के तहत पुलिस स्टेशन से यह फुटेज हासिल किया है। हालांकि, नैनन सहित यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मारपीट की किसी भी घटना से इनकार किया है।

नैनन ने एक टीवी चैनल को बताया कि वे केवल विरोध प्रदर्शन करने के लिए पुलिस स्टेशन गए थे, क्योंकि उन्हें जोसेफ की गिरफ्तारी के बारे में पता चला था। उन्होंने कहा कि उन्होंने जोसेफ के साथ कोई बदसलूकी या मारपीट नहीं की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।