विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरल: बच्चे को लेकर कार ने उतर रही थी महिला... तभी हो गई जोरदार टक्कर; वीडियो वायरल

Published: Tue, 23 Jun 2026 08:50 AM (IST)

केरल के किलिमानूर में एक महिला और उसका बच्चा भीषण कार दुर्घटना से बाल-बाल बच गए। उनकी कार को एक ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरल के किलिमानूर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक कार को ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से चंद सेकेंड पहले ही कार में बैठी महिला अपने बच्चे को लेकर उतरी थी।

यह हादसा एमसी रोड पर हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला अपने मासूम बच्चे के साथ कार ने नीचे उतरी ही थी कि महज कुछ ही सेकंड के भीतर एक बेकाबू और तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

वीडियो हो रहा वायरल

यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे चमत्कार बताने लगे। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एमसी रोड के किनारे एक लाल रंग की कार खड़ी है। कार का दरवाजा खुलता है और एक महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर बाहर निकलती है।

महिला बच्चे को संभालते हुए सड़क किनारे सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ती ही है कि अगले ही पल पीछे से काल बनकर आया एक तेज रफ्तार भारी-भरकम ट्रेलर कार को बेरहमी से कुचलते हुए आगे निकल जाता है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे घिसटती चली गई।

सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि यह साक्षात ईश्वर का चमत्कार है और मां-बेटी को नया जीवन मिला है। दूसरे यूजर ने लिखा- जाको राखे साइयां, मार सके न कोय

यह भी पढ़ें- हापुड़ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस से उतर रहे यात्रियों को ट्रक ने कुचला; दो की मौत और कई घायल