विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बताया- जून में जारी करेंगे वित्तीय श्वेत पत्र

By Rajeev KumarEdited By: Sakshi Gupta
Published: Tue, 26 May 2026 09:38 PM (GMT+05:30)

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने घोषणा की है कि राज्य सरकार जून के पहले सप्ताह में अपनी वित्तीय स्थिति पर एक श्वेत पत्र जारी करेगी।

केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पीएम मोदी से की मुलाकात (फोटो-X/@vdsatheesan)

केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पीएम मोदी से की मुलाकात (फोटो-X/@vdsatheesan)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार जून के पहले सप्ताह में राज्य की वित्तीय स्थिति के बारे में श्वेत पत्र जारी करेगी।

मुख्यमंत्री बनने के बाद राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे सतीशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य वित्तीय संकट का सामना कर रहा है।

वीडी सतीशन ने पीएम मोदी से की मुलाकात

राष्ट्रीय राजधानी में मुख्यमंत्री सतीशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद सतीशन की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात थी।

सतीशन ने कहा, प्रधानमंत्री के साथ केरलम से संबंधित विभिन्न मामलों पर चर्चा की और राज्य के भविष्य के लिए केंद्र सरकार से हर संभव मदद का अनुरोध किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को कथकली नर्तकी की प्रतिमा भेंट की।

सतीशन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं और विकास गतिविधियों के लिए केंद्र से अधिकतम सहायता प्राप्त करने के प्रयास किए जाएंगे। सतीशन ने 18 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- भारत-कनाडा के बीच कब होगी डील? FTA पर आया बड़ा अपडेट