विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kerala: केरल में एक कार के तालाब में गिरने से तीन लोगों की मौत, पुलिस ने बरामद किया शव

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Tue, 16 Jan 2024 12:15 PM (IST)

केरल में माला के पास एक कार के तालाब में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। सोमवार ...और पढ़ें

केरल में माला के पास एक कार के तालाब में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।
केरल में माला के पास एक कार के तालाब में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।

पीटीआई, त्रिशूर (केरल)। यहां माला के पास एक कार के तालाब में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार की रात यह घटना तब घटी, जब पास के इलाकों के निवासी टिट्टो, श्याम और जॉर्ज कुझिक्कट्टूसेरी में ग्रेनाइट खदान के अंदर संकरी सड़क से यात्रा कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और अवरोधकों को तोड़ते हुए तालाब में गिर गया। पुलिस ने बताया कि स्कूबा गोताखोरों की मदद से शव बरामद किए गए, जिन्हें कुछ घंटों तक तलाश करनी पड़ी।