केरल: सिरियल किलर ने जेल में किया आत्महत्या का प्रयास, अपने परिवार के 6 सदस्यों की थी हत्या
केरल में अपनी परिवार के छह सदस्यों को मारने के आरोप में जेल में सजा काट रहे आरोपी जॉली शजू ने आत्महत्या करना का प्रयास किया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
केरल, एएनआइ। जॉली शजू, जिस पर अपने ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या का आरोप है, ने जेल में आत्महत्या का प्रयास किया। कोझिकोड पुलिस ने गुरुवार को कहा। पुलिस के अनुसार, उसे कोझीकोड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी कलाई पर एक जख्म था, जॉली पर 14 साल की अवधि में अपने ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या करने का आरोप है।
जॉली कोझीकोड की जिला जेल में बंद था। उसे 2019 में अपने दो सहयोगियों, एम एस मैथ्यू और पी प्राजिकुमार को साइनाइड का इस्तेमाल करके मारने के लिए कथित रूप से गिरफ्तार किया गया था। फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा कब्र से पीड़ितों के नश्वर अवशेषों को बरामद करने और पोस्टमॉर्टम करने के बाद ये गिरफ्तारी की गई।
इससे पहले पिछले साल जॉली ने स्वीकार किया था कि उसने परिवार के सभी छह सदस्यों की हत्या कर दी थी। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी (IO) ने कहा था कि उसने संपत्ति छीनने के लिए उनकी हत्या की। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।
2002 से लेकर 2016 तक परिवार के छह लोगों को मारा
जानकारी के लिए बता दें कि केरल की एक अदालत ने इससे पहले पिछले साल जॉली की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। साथ ही उसे न्यायिक हिरात में भेज दिया था। उसके साथ जॉली के दो और साथियों की जमानत याचिका खारिज की गई थी। दरअसल, जॉली पर आरोप है कि उसने इन दोनों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी। वहीं, पुलिस ने बताया था कि जॉली ने 2002 से लेकर 2016 के बीच अपने पति सहित परिवार के पांच और सदस्यों को मौत के घाट उतारने की बात कबूल की गै। जॉली ने सबसे पहले अपनी सास अन्नम्मा को 2002 में मौर गिराया था।
फिर 2008 में जॉली ने अपने ससुर टॉम थॉमस और 2011 में अपने पति साथ ही जॉली वर्तमान पति की पहली पत्नी की हत्या करने के साथ ही उसके दो साल के बच्चे की भी हत्या की।