विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है भारत सरकार

By Agency Edited By: Sakshi Pandey
Published: Tue, 15 Jul 2025 01:52 PM (IST)

Nimisha Priya Death Penalty postponed यमन से एक राहत भरी खबर है। केरल की नर्स निमिषा प्रिया जिन्हें 16 जुलाई ...और पढ़ें

केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली। फाइल फोटो
केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली। फाइल फोटो

एएनआई, नई दिल्ली। यमन से एक राहत की खबर सामने आई है। केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टाल दी गई है। निमिषा को 16 जुलाई 2025 यानी कल फांसी दी जानी थी। मगर अभी के लिए यह तारीख पोस्टपोन कर दी गई है। भारत सरकार लगातार यमन की सरकार के संपर्क में बनी हुई है।

निमिषा की फांसी रोकने के लिए भारत सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार ने यमन से कुछ और दिनों की मांग की थी, जिससे निमिषा का परिवार पीड़ित परिवार को ब्लड मनी के लिए मना सके।

ब्लड मनी के लिए मिला समय

निमिषा प्रिया का मामला काफी संवेदनशील था। इसके बावजूद सरकार लगातार यमन के संपर्क में थी। आखिर में भारत सरकार की कोशिशें रंग लाई और निमिषा की फांसी को कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है। हालांकि, यह फांसी कब तक के लिए टली है? इसपर अभी तक अपडेट सामने नहीं आया है।

क्या बच सकती है निमिषा की जान?

बीते दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारत सरकार ने कहा था कि निमिषा की जान बचाने का सिर्फ एक ही रास्ता है। अगर पीड़ित परिवार ब्लड मनी के लिए मान जाता है, तो निमिषा को बचाया जा सकता है। पीड़ित परिवार को 10 हजार अमेरिकी डॉलर (8.5 करोड़ रुपये) का ब्लड मनी देने की पेशकश की गई है। हालांकि, परिवार ने अभी तक इसे स्वीकार नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- 'ब्लड मनी' से कैसे बच सकती है निमिषा की जान? पहले भी सजा-ए-मौत से बचे हैं कई भारतीय

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।