विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केरल में हैवानियत की हद पार, शिक्षक ने कई छात्राओं के साथ की शर्मनाक हरकत; गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
Published: Fri, 13 Jan 2023 04:54 PM (GMT+05:30)

केरल में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। इस शिक्षक पर अपने ही स्कूल की कई छात्राओं के ...और पढ़ें

यौन उत्पीड़न के लिए शिक्षक हुआ गिरफ्तार।
यौन उत्पीड़न के लिए शिक्षक हुआ गिरफ्तार।

केरल, ऑनलाइन डेस्क। केरल के तालीपरंबा के कन्नूर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, यहां के एक स्कूल में 52 वर्षीय शिक्षक ने कई छात्राओं का यौन शोषण किया है। शिक्षक की पहचान फैजल के रूप में की गई है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कई छात्राओं को बनाया अपना शिकार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक के खिलाफ पांच मामले दर्ज किए गए हैं। दरअसल, पुलिस ने स्कूल की अन्य पांच छात्राओं से पूछताछ की जिसमें सामने आया कि आरोपी शिक्षक ने एक नहीं बल्कि कई छात्राओं का शोषण किया है। यह सभी छात्राएं कक्षा 6 और 7 की हैं। हालांकि, पुलिस की पूछताछ अब भी जारी है, उन्हें आशंका है कि शिक्षक ने और छात्रों को अपना शिकार बनाया होगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

डर की वजह से चुप रहती है पीड़िता

हाल ही में कर्नाटक से भी एक ऐसा मामला सामने आया था। कर्नाटक पुलिस ने बेलुरु शहर में एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया था। दरअसल, पुलिस ने बताया था कि इस मामले में आरोपी प्रधानाध्यापक दसवीं की छात्रा को बार-बार अपने कार्यालय में सफाई के बहाने से बुलाता था और उसका यौन उत्पीड़न करता था। इतना ही नहीं, प्रधानाध्याक हमेशा लड़की को धमकी भी देता था ताकि वो किसी को न बताए। लेकिन परेशान होने के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी देकर आरोपी को गिरफ्तार करवाया।

यह भी पढ़ें: Bulandshahr: कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, पुलिस की मौजूदगी में किया सुपुर्द-ए-खाक

Odisha Crime: महिला क्रिकेटर राजश्री अपने पीछे छोड़कर गई सुसाइड नोट, मानसिक रूप से परेशान करने का लगाया आरोप