यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
केरल: पत्नी के लिव-इन-पार्टनर ने की शख्स की हत्या, संपत्ति विवाद में घोंपा चाकू
केरल के नादुवथूर में एक व्यक्ति श्यामसुंदर की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसकी पत्नी के ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण केरल के नादुवथूर में एक शख्स की हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हत्या का आरोप मृतक की पत्नी के लिव-इन-पार्टनर पर लगा है। आरोप है कि उसने कथित तौर पर चाकू मारकर शख्स की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान नादुवथूर के कुझिक्कट्टू जंक्शन के श्यामसुंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी धनेश को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी के लिव-इन-पार्टनर ने की हत्या
पुलिस ने बताया कि मृतक श्यामसुंदर की पत्नी और बच्चा बीते चार सालों से धनेश के साथ रह रहे थे, इसी बात को लेकर धनेश और श्यामसुंदर के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
शुक्रवार रात करीब 10 बजे श्यामसुंदर ने आरोप लगाया कि धनेश अपनी पत्नी और बच्चे की मदद से उनकी संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहा है, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर धनेश को वापस भेज दिया।
धारदार हथियार से शख्स पर किया हमला, मौत
FIR के मुताबिक, रात करीब 11.50 बजे धनेश कथित तौर पर वापस लौटा और धारदार हथियार से श्यामसुंदर पर हमला कर दिया। हमले में घायल श्यामसुंदर को पड़ोसियों ने तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तड़के उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 332 (ए) और 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- Kanpur News: जिसे पाला पोसा... वह बेटा बना कातिल, मां को ईंट से कूचकर मार डाला
