विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'किशोर माने जाने की उम्र सीमा 18 से घटाकर 16 साल की जाए'; केरल हाई कोर्ट का बड़ा सुझाव

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:17 PM (IST)

केरल हाई कोर्ट ने आपराधिक कानून के तहत किशोर माने जाने की उम्र 18 से घटाकर 16 साल करने का सुझाव दिया है।

केरल हाई कोर्ट का सुझाव

केरल हाई कोर्ट का सुझाव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरल हाई कोर्ट ने आपराधिक कानून के तहत किशोर माने जाने की उम्र सीमा 16 वर्ष करने का सुझाव दिया है। कहा है कि इसके लिए कानून में संशोधन किया जाना चाहिए।

अदालत ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि अब इस उम्र तक बच्चों में परिपक्वता बढ़ने लगी है। मौजूदा कानूनी प्रविधानों के तहत किशोर होने की उम्र सीमा 18 साल है।

जस्टिस ए. बदरुद्दीन ने कोल्लम निवासी विनोद विक्रम द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह सुझाव दिया है। इस याचिका में 23 वर्ष से कम उम्र के लोगों को शराब बेचने, परोसने और शराब पीने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

याचिकाकर्ता ने एर्नाकुलम जिले में हाल में हुई एक दुर्घटना का जिक्र किया, जिसमें कथित तौर पर शराब के नशे में एक 18 वर्षीय किशोर ने मिनी कूपर कार से एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

अदालत ने शुक्रवार को अपने अंतरिम आदेश में कहा कि हाल की कई घटनाओं को देखते हुए इस रिट याचिका पर विस्तार से विचार करने की जरूरत है।

इसके अलावा अब समय आ गया है कि विधायिका कानून के दायरे में आने वाले 'किशोरों और बच्चों' से जुड़े कानूनों में उचित संशोधन करने पर विचार करे। इसमें किशोर होने उम्र को घटाकर 16 साल करने पर भी विचार किया जाना चाहिए, क्योंकि आज के दौर में 16 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते बच्चों में काफी परिपक्वता देखी जा रही है। इस पहलू पर भी उचित ध्यान दिया जाना चाहिए।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।