विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरल हाईकोर्ट ने संस्कृत विश्वविद्यालय के 16 छात्रों का निलंबन किया रद, जांच के दिए आदेश

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:20 PM (GMT+05:30)

केरल हाईकोर्ट ने श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय के 16 छात्रों का निलंबन रद कर दिया है। 

केरल हाईकोर्ट ने 16 छात्रों का निलंबन रद किया। (फाइल फोटो)

केरल हाईकोर्ट ने 16 छात्रों का निलंबन रद किया। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. केरल हाईकोर्ट ने 16 छात्रों का निलंबन रद किया।

  2. छात्रों पर कुलपति पर हमला करने का आरोप था।

  3. कोर्ट ने अलग परीक्षा और नई जांच का निर्देश दिया।

डिजिटल डेस्क, कोच्चि। केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को कालड़ी स्थित श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय के 16 छात्रों का निलंबन रद कर दिया। इन छात्रों पर परिसर में सुविधाओं की कमी के खिलाफ एसएफआई के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कुलपति सिजा थामस पर हमला करने का आरोप था।

जस्टिस पीवी कुन्हिकृष्णन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई को चुनौती देने वाली छात्रों की याचिकाएं स्वीकार कर लीं। अदालत ने विश्वविद्यालय और उसकी सिंडिकेट की ओर से जारी चार आदेश रद कर दिए।

ये आदेश 16 छात्रों के निलंबन, जांच के लिए अनुशासन समिति गठित करने, समिति की रिपोर्ट और विश्वविद्यालय के फैसले की बाद में की गई समीक्षा से संबंधित थे।

अदालत ने विश्वविद्यालय को छात्रों के लिए अलग से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश भी दिया। उसने कहा कि विश्वविद्यालय चाहे तो नए सिरे से जांच शुरू कर सकता है, लेकिन जांच लंबित रहने के दौरान छात्रों को फिर निलंबित नहीं किया जाना चाहिए।

अदालत ने निर्देश दिया कि नई जांच में यदि छात्र दोषी पाए जाते हैं, तो निलंबन के तहत पहले ही बिताए गए 84 दिनों को ध्यान में रखा जाए। आगे जांच की संभावना को छात्रों के लिए अलग परीक्षा आयोजित करने से इन्कार करने का कारण नहीं बनाना चाहिए।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।