विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केरल के डॉक्टर ने किया कमाल, दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट में स्मार्टवॉच के इस्तेमाल से बीमार महिला को बचाया

Published: Sun, 07 Jul 2024 08:03 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2024 08:04 AM (IST)

केरल के एक डॉक्टर ने दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी का सामना ...और पढ़ें

केरल के डॉक्टर ने दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट में स्मार्टवॉच के इस्तेमाल से बीमार महिला को बचाया
केरल के डॉक्टर ने दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट में स्मार्टवॉच के इस्तेमाल से बीमार महिला को बचाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं डॉक्टर भगवान होते हैं। यह एक बार फिर सिद्ध हो गया है। केरल के एक डॉक्टर ने दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी का सामना कर रही एक महिला यात्री को एप्पल घड़ी की मदद से बचाया।

दरअसल, घटना 2 जुलाई को हुई जब एक 56 वर्षीय महिला उड़ान के बीच में बीमार पड़ गई, उसे चक्कर आने लगे और उल्टी होने लगी। तभी केरल के राजगिरी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ गिगी वी कुरुट्टुकुलम तुरंत महिला के इलाज के लिए आगे आए और उसकी जांच की। लेकिन समस्या ये थी कि उनके पास कोई चिकित्सा उपकरण नहीं था।

डॉ. कुरुट्टुकुलम ने महिला को लेटने के लिए कहा और उसके दिल की धड़कन और ऑक्सीजन फ्लो नापने के लिए उसने जो एप्पल स्मार्टवॉच पहनी हुई थी उसका उपयोग किया। घड़ी से पता चला कि महिला की ऑक्सीजन लेवल कम और बीपी हाई है। उन्होंने फ्लाइट की मेडिकल किट में उपलब्ध आवश्यक इंजेक्शन लगाए, जिससे वह यात्रा कर पाई। हालांकि उसके सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे पर पहुंचने पर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।