केरलम में एक साल की बच्ची के शरीर में मिली सुई, परिवार ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप
केरल में एक साल की बच्ची के शरीर में सुई मिलने के बाद माता-पिता ने कोट्टायम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

केरलम में एक साल की बच्ची के शरीर में मिली सुई। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)
HighLights
एक साल की बच्ची के शरीर में मिली सुई।
माता-पिता ने कोट्टायम अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया।
कोझीकोड अस्पताल में सर्जरी कर सुई निकाली गई।
डिजिटल डेस्क, कोट्टायम। केरलम में एक साल की बच्ची के शरीर में एक सुई फंसी पाई गई है। बच्ची के माता-पिता ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि यह कोट्टायम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान छोड़ी गई हो सकती है।
परिवार के अनुसार, यह सुई जुलाई 2026 में कोझीकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक विस्तृत जांच के दौरान बच्ची की दाईं पसलियों के पास पाई गई, जहां इसे बाद में सर्जरी कर निकाला गया। कोझीकोड के चाथामंगलम में बच्ची के मां-बाप अंजू और विनीश निवास करते हैं।
अंजू ने पत्रकारों को बताया कि बच्ची का जन्म जून 2025 में कोट्टायम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ था और उसे पीलिया होने के बाद नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआइसीयू) में रखा गया था। बच्ची को छुट्टी दी गई, तो माता-पिता ने उसकी दाईं पसलियों के पास सूजन देखी और इसे डॉक्टरों को दिखाया।
उन्होंने कहा कि यह उपचार से ठीक हो जाएगी। बच्ची को दर्द होता रहा, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे असुविधाएं शिशुओं में सामान्य हैं।
अंजू ने कहा कि जुलाई 2026 में,बच्ची को दाईं पसली के पास तेज दर्द और सूजन हुई। उसे कोझीकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां स्कैन में पसलियों के पास एक सुई फंसी पाई गई। यह बच्ची के शरीर में काफी समय से थी। अस्पताल के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। अधीक्षक ने इसके लिए एक उपाधीक्षक को नियुक्त किया है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।