केरल: प्लाइवुड फैक्ट्री में 4 साल के बच्चे की मशीन में कुचलकर मौत, फैक्ट्री बंद करने का आदेश
केरल में एक प्लाइवुड निर्माण इकाई में असम के प्रवासी मजदूर के चार साल के बेटे की मशीन में फंसकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद फैक्ट्री को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया गया है।

केरल में प्लाइवुड फैक्ट्री में 4 साल के बच्चे की मशीन में कुचलकर मौत (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
घटना पेरुम्बावूर के पास मुदिक्कल स्थित अमेजन प्लाइवुड्स फैक्ट्री में हुई
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पेरुम्बावूर के अस्पताल में भेज दिया है
डिजिटल डेस्क, कोच्चि। केरल के एर्नाकुलम जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक प्लाइवुड निर्माण इकाई में असम के प्रवासी मजदूर के चार साल के बेटे की मशीन में फंसकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद फैक्ट्री को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया गया है।
घटना 19 नवंबर को पेरुम्बावूर के पास मुदिक्कल स्थित अमेजन प्लाइवुड्स फैक्ट्री में हुई। मृतक बच्चे का पिता जमाल असम का प्रवासी मजदूर है। परिवार काम के सिलसिले में फैक्ट्री पहुंचा था। बच्चा माता-पिता के साथ परिसर में था, तभी वह प्लाइवुड सुखाने वाली मशीन के रोलर्स के बीच फंस गया।
बच्चे को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पेरुम्बावूर के अस्पताल में भेज दिया है।