श्रीनगर में मौसम की सबसे भारी बर्फबारी, जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद
जम्मू- कश्मीर में इस समय मौसम की सबसे भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी और भूस्ख्लन की वजह से जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी बंद है। श्रीनगर में 18 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इसी दौरान बारामुला जिले
श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर में इस समय मौसम की सबसे भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी और भूस्ख्लन की वजह से जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी बंद है। श्रीनगर में 18 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इसी दौरान बारामुला जिले के गुलमर्ग में 12 इंच बर्फबारी हुई है। कश्मीर के ही कोकेरनाग में 1.6 फुट बर्फबारी हुई है।
अमरनाथ यात्रा के बेसकैंप पहलगाम में 8 इंच बर्फबारी हुई है। बर्फबारी की वजह से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शीतलहर का दौर फिर से शुरू हो गया है। श्रीनगर में रात का तापमान - 0.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। प्रदेश में सबसे कम तापमान गुलमर्ग में दर्ज किया गया। वहां तापमान - 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कारगिल का तापमान - 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में बर्फबारी के साथ कई स्थानों पर तेज बारिश भी हो रही है। इस वजह से कई स्थानों पर हुए भूस्ख्लन से जम्मू- श्रीनगर राजमार्ग सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। मार्ग के दोनों तरफ काफी संख्या में गाड़ियां फंसी हुई है। बताया गया है कि रास्ते से मलबा हटाने के बाद ही मार्ग को यातायात के लिए खोला जा सकेगा।