विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीरी परिवार ने दुजाना को बताया अपना बेटा, DNA टेस्‍ट के नाम पर हुए फरार

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Sat, 05 Aug 2017 11:02 AM (IST)

कश्मीर के एक परिवार ने दावा किया है कि सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया आतंकी अबु दुजाना उनका खोया हुआ बेटा मुजफ्फर है।

कश्मीरी परिवार ने दुजाना को बताया अपना बेटा, DNA टेस्‍ट के नाम पर हुए फरार
कश्मीरी परिवार ने दुजाना को बताया अपना बेटा, DNA टेस्‍ट के नाम पर हुए फरार

श्रीनगर (जेएनएन)। सु़रक्षाबलों के हाथों मंगलवार को मारे गए दुर्दात आतंकी अबु दुजाना को अपना बेटा बताकर उसके शव पर दावा जताने वाला एक परिवार शुक्रवार को सामने आया। हालांकि डीएनए जांच की बात सुनते ही वह गायब हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग के कोकरनाग का रहने वाला एक परिवार शुक्रवार को पुलवामा पुलिस जिला मुख्यालय पहुंचा। इस परिवार के सदस्यों ने अबु दुजाना का असली नाम मुजफ्फर अहमद मागरे और उसके पिता का नाम गुलाम मागरे बताया।

उन्होंने बताया कि दुजाना पाकिस्तान का नहीं बल्कि कोकरनाग में चक्की दनीबाट का रहने वाला है। वह 1999 में गायब हो गया था। वे लोग काफी उत्तेजित और गुस्से में थे। संबंधित पुलिस अधिकारी उनकी बात सुनकर सकते में आ गए। वे दुजाना का शव मांग रहे थे। उनका कहना था कि बताया जाए कि उसे कहां दफन किया गया है ताकि वे उसके शव को वहां से निकालकर अपने गांव के कब्रिस्तान में दफना सकें।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हमने पूछा कि कोई सुबूत है तो वह जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद हमने कहा कि अब एक ही तरीका है, डीएनए की जांच कराओ। हमारे पास दुजाना के डीएनए का नमूना है। अगर आपका डीएनए मेल खा गया तो शव आपको दे दिया जाएगा। डीएनए टेस्ट की बात सुनकर वे लोग शांत हो गए।

दुजाना के परिजन होने का दावा कर रहे लोगों ने कहा कि उन्हें सोचने का वक्त चाहिए। बस फिर क्या था, वे चुपचाप वहां से खिसक गए और नजर नहीं आए। पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर मुनीर अहमद खान ने कहा कि दुजाना की पहचान उस परिवार ने भी की है, जिनके घर में वह मारा गया। दुजाना ने उन्हें बताया था कि वह कराची का रहने वाला है, जबकि हमारे पास जो रिकॉर्ड हैं, उसके मुताबिक वह गिलगित-बाल्टिस्तान का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें: दुजाना की ऑडियो क्लिप में एक और खुलासा, सैन्यबलों के लिए बन सकती है चुनौती

यह भी पढ़ें: मरने से पहले दुजाना बोला- 'मुबारक हो आपने मुझे पकड़ लिया है..जिसे गेम खेलना है खेले'