Move to Jagran APP

आई रात सुहागों वाली : बाजारों में बढ़ी रौनक, कहीं लग रही मेहंदी तो कहीं हो रही पूजा सामग्री की खरीदारी

Karwa Chauth 2019 यह त्यौहार दांपत्य जीवन में और मधुरता घोलता है। दोनों का एक दूसरे के प्रति मान सम्मान करने की प्रवृत्ति और बढ़ती है।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 12:35 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 02:05 PM (IST)
आई रात सुहागों वाली : बाजारों में बढ़ी रौनक, कहीं लग रही मेहंदी तो कहीं हो रही पूजा सामग्री की खरीदारी

नई दिल्‍ली, जेएनएन। Karwa Chauth 2019 पति-पत्नी में प्रेम का प्रतीक करवा चौथ का पर्व बृहस्पतिवार को है। इसे लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानें भी सज गई हैं। सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के लिए खरीदारी के साथ मेहंदी और मेकअप के लिए बाजारों का रूख कर रही हैं। अधिक भीड़ मेहंदी व पार्लर वालों के यहां देखी जा रही है। जहां करवा चौथ को लेकर आकर्षक पेशकश की गई है। जिसमें मेहंदी से लेकर पूरे साज सज्जा का पैकेज शामिल हैं।

loksabha election banner

यह त्यौहार दांपत्य जीवन में और मधुरता घोलता है। पति पत्नी का संबंध और मजबूत होता है। इससे दोनों का एक दूसरे के प्रति मान सम्मान करने की प्रवृत्ति और बढ़ती है। आइए तस्‍वीरों में देखें करवा चौथ की तैयारी..

नई दिल्ली 

नई दिल्ली में करवा चौथ से पूर्व कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर के पास हाथों में मेंहदी लगवाती महिलाओं की भीड़- ध्रुव कुमार

करवा चौथ से पूर्व कनॉट प्लेस में चूड़ी खरीदती महिला।

करवा चौथ से पूर्व कनॉट प्लेस में हाथों में मेंहदी लगवाने के बाद कुछ इस तरह हाथों की मेंहदी दिखाती महिलाएं।

आगरा

आगरा के बाजार में करवाचौथ के लिए डिजायनर करवा, छलनी और थाल का सेट देखती महिला।

हिसार
करवाचौथ का पर्व 17 अक्टूबर को है और पूरा बाजार इसके उपलक्ष्य में सज चुका है। महिलाएं अभी से तैयारियों में जुटी हुई हैं। करवाचौथ पर मेहंदी लगाने और विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी चूड़ियों की खरीदारी जोरों पर है। 

देहरादून

ब्यूटी पार्लर में करवाचौथ की तैयारी के लिए बैठी महिला थ्रेडिंग करवाते हुए - पति के नाम की मेहंदी दिखाती सुहागिन। 

चंडीगढ़

करवाचौथ पर बिट्टू बैंगल्स से खरीदारी करती युवती।

जम्मू 

करवाचौथ की तैयारी में शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा की सामग्री के साथ उपहार के सामानों की भी खूब बिक्री हो रही हैं। हाथों में मेहंदी सजवाती युवतियां। 

जम्मू में करवा चौथ के त्योहार से पहले महिलाएं मेहंदी लगवातीं हुई।

जालंधर

मेहंदी..सजना के नाम की..करवाचौथ के व्रत को मात्र एक दिन शेष बचा है। मंगलवार को जालंधर के मॉडल टाउन में देश रात को मेहंदी लगाने आई महिलाओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जब वे मेहंदी लगाकर फ्री हुईं तो उनके साथ आए उनके पति उन्हें गोल गप्पे और मिल्क बादाम पिलाकर उनकी भूख को शांत करते दिखे। विजय शर्मा

शिमला

शिमला के लोअर बाजार में करवाचौथ व्रत के लिए चूड़ियां खरीदती महिलाएं। वीरवार को करवाचौथ का व्रत है। इसके लिए महिलाएं काफी दिन से तैयारियों में जुटी हुई हैं। मंगलवार को भी बाजार में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.