विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु: मदुरै में कड़ी सुरक्षा के बीच तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के ऊपर 'दीपथून' पर जला कार्तिगई दीपम

Published: Sat, 28 Nov 2026 05:08 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2026 05:48 PM (IST)

मदुरै में तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित 'दीपथून' स्तंभ पर पारंपरिक 'कार्तिगई दीपम' प्रज्वलित किया गया।

HighLights

  1. तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर 'कार्तिगई दीपम' प्रज्वलित हुआ।

  2. 'दीपथून' स्तंभ पर पारंपरिक दीपक जलाया गया।

  3. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ दीप प्रज्वलन।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित 'दीपथून' स्तंभ पर पारंपरिक 'कार्तिगई दीपम' प्रज्वलित किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज शनिवार, 28 नवंबर की शाम 5 बजे ये दीपक जलाया गया है।

'दीपथून' पर 'कार्तिगई दीपम' प्रज्वलित किए जाने के दृश्य को देखने के लिए भक्त और हिंदू संगठनों के सदस्य मंदिर परिसर में एकत्र हुए।

Deepathoon (6)

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ 'कार्तिगई दीपम' का प्रज्वलन

मंदिर के प्रशासन को संभालने के लिए हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश, जस्टिस एस. वैद्यनाथन और जस्टिस वी. पार्थिबन को 'रिसीवर' (प्रशासक) के रूप में नियुक्त किया और उन्हें सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी। मंदिर और पूरी पहाड़ी की सुरक्षा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को सौंप दी गई।

Deepathoon (7)

'कार्तिगई दीपम' के प्रज्वलन के वक्त ढोल-नगाड़े बजाए गए। इस मौके पर लोगों की आंखों में खुशी के आंसू नजर आए। लोगों ने इस पर्व को खूब धूमधाम से मनाया।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर पारंपरिक 'दीपम' को जलता देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हुए।

Deepathoon (8)

क्या है मामला?

सुप्रीम कोर्ट के पहले के आदेश के बावजूद, चार दिन पहले 24 नवंबर को दीपथून पर दीप नहीं जलाया गया था। सुप्रीम कोर्ट के शुक्रवार, 27 नवंबर को दिए गए नए निर्देशों के बाद यह दीपक आज शनिवार को जलाया गया है।

हालांकि, त्योहार के दिन यानी मंगलवार, 24 नवंबर को, उची पिल्लयार मंदिर के पास पारंपरिक 'दीपा मंडपम' में शाम करीब 6 बजे दीप जलाया गया, जबकि 'दीपथून' पर दीप नहीं जलाया गया। हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया और कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को लगाई थी फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अपने पिछले आदेश का पालन न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने मंदिर के ट्रस्टी बोर्ड को निलंबित कर दिया और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किए।

(समाचार एजेंसी एएनआइ के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- परिसीमन बिल पर DMK ने किया केंद्र को समर्थन देने का एलान, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।