विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कर्नाटक विधानसभा में विस्फोट का फर्जी AI वीडियो वायरल, बेंगलुरु में बिहार का युवक गिरफ्तार

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:23 AM (IST)

बेंगलुरु पुलिस ने विधान सौधा में विस्फोट का फर्जी एआई वीडियो पोस्ट करने वाले 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार का रहने वाला है।

कर्नाटक विधानसभा में विस्फोट का AI वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार (फोटो-सोशल मीडिया)

कर्नाटक विधानसभा में विस्फोट का AI वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. विधान सौधा में फर्जी AI विस्फोट वीडियो पोस्ट किया।

  2. 25 वर्षीय युवक हजरत अली बेंगलुरु में गिरफ्तार।

  3. इंस्टाग्राम पर एडिटेड वीडियो अपलोड करने का आरोप।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा मुख्यालय विधान सौधा में विस्फोट होने का फर्जी एआइ वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान बिहार के अररिया जिले के निवासी हजरत अली के रूप में हुई है। वह कुछ महीने पहले काम की तलाश में बेंगलुरु आया था और पाइप संबंधी कार्यों में लगा हुआ था।

विधान सौदा पर हमले का AI वीडियो

जांचकर्ताओं ने बताया कि आरोपित ने इंस्टाग्राम पर एआइ से तैयार किया गया संपादित वीडियो अपलोड किया था, जिसमें विधान सौधा में विस्फोट होते हुए दिखाया गया था।

इस मामले में विधान सौधा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस पोस्ट के पीछे का मकसद क्या था।

साथ ही पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या AI से तैयार किए गए इस फुटेज को बनाने या एडिट करने में कोई और भी शामिल था।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- हादसा या हत्या? पिकअप-स्कूटर की टक्कर के पीछे निकला मोबाइल से जुड़ा खूनी विवाद