कर्नाटक : कुएं में गिरी बुजुर्ग महिला, बचाने के लिए गए एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोग
उडुपी में एक बुजुर्ग महिला कुएं में गिर गई जिसे बचाने के लिए तीन लोग कुएं में उतरे।
बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक में एक बुजुर्ग महिला को बचाने के लिए तीन लोग एक कुएं में नीचे उतरे, जिनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल था। यह घटना गुरुवार की है, जब उडुपी में एक बुजुर्ग महिला कुएं में गिर गई थी। इसके बाद तीन लोग उनको बचाने के लिए कुएं में उतरे।
नहाते समय कुएं में गिरे दो युवक
गुरुवार को देर शाम को पंजाब के फगवाड़ा में गांव नंगल खेड़ा के पास रहस्यमय परिस्थितियों में नहाते समय दो युवक करीब 70-75 फीट गहरे कुएं में गिर गए। दोनों युवक मरने से बाल-बाल बच गए हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद फायर अफसर जसविंदर सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दो से ढ़ाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को रस्सियों व टब की मदद से कुएं से बाहर निकाला। बाद में दोनो युवकों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में दाखिल करवाया गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम पवित्र सिंह, डीएसपी परमजीत सिंह व एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लेने के बाद मामले को लेकर पूरी जानकारी हासिल की।
100 फीट गहरे कुएं में गिरे नशे में धुत शख्स की बचाई जान
पिछले महीने आंध्र प्रदेश में एक नशे में धुत शख्स को 100 फीट गहरे कुएं से बचाया गया था। यहां कडप्पा जिले के सीके दीन मंडल में मुल्ला लंका गांव में एक नशे में धुत शख्स 100 फीट गहरे कुएं में गिर गया था। जिसे पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बचाया।
बचावकर्मियों ने उसे रस्सियों के सहारे बाहर निकाला और इसके बाद उसे एम्बुलेंस के द्वारा स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। कडप्पा जिला अग्निशमन अधिकारी एम. भूपाल रेड्डी ने बताया था कि इस दौरान उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था और उसके सिर में हल्की चोटें भी आई थी।