Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक में अंतरधार्मिक जोड़े को होटल से उठा ले गए युवक, सुनसान स्थान पर ले जाकर की हैवानियत; VIDEO वायरल

    By Agency Edited By: Anurag Gupta
    Updated: Thu, 11 Jan 2024 09:49 PM (IST)

    कर्नाटक के हावेरी जिले में नैतिकता के ठेकेदार छह युवकों ने जबरन एक होटल में घुसकर वहां कमरे में मौजूद अंतरधार्मिक प्रेमी जोड़े को पहले पीटा और फिर जबरन उठा ले गए। उसके बाद वे जोड़े को एक सुनसान स्थान पर ले गए और वहां उनसे अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपितों की पहचान भी कर ली है।

    Hero Image
    पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार (फाइल फोटो)

    पीटीआई, हावेरी। कर्नाटक के हावेरी जिले में नैतिकता के ठेकेदार छह युवकों ने जबरन एक होटल में घुसकर वहां कमरे में मौजूद अंतरधार्मिक प्रेमी जोड़े को पहले पीटा और फिर जबरन उठा ले गए। उसके बाद वे जोड़े को एक सुनसान स्थान पर ले गए और वहां उनसे अभद्र व्यवहार किया, उनकी फिर जमकर पिटाई की, महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो भी बनाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हैवानियत का खेल यहीं नहीं रुका, बल्कि आरोपितों ने महिला का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपितों को दबोच लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

    क्या है पूरा मामला?

    पुलिस के मुताबिक, घटना आठ जनवरी की है। हावेरी जिले के हनागल में अल्पसंख्यक समुदाय की 26 वर्षीय एक विवाहित महिला दूसरे धर्म के एक 40 वर्षीय बस चालक के साथ अपराह्न एक बजे होटल के एक कमरे में पहुंची। महिला और पुरुष पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस ने बताया,

    होटल के कमरे के भीतर घटी इस घटना का गिरोह के सदस्यों ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। प्रसारित वीडियो में छह लोगों को एक कमरे का दरवाजा खटखटाते हुए देखा जा सकता है। जब व्यक्ति ने दरवाजा खोला तो हमलावर जबरन कमरे के अंदर घुस गए और महिला के पास पहुंचे। हमलावरों ने प्रेमी जोड़ों के साथ अभद्र व्यवहार किया, उनके साथ मारपीट की और महिला का वीडियो भी बनाया। इस दौरान महिला बुर्के से अपना चेहरा ढकने की कोशिश करती नजर आई।

    यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस परेड की झांकियों के लिए बनी तीन साल की योजना, सभी राज्यों की शंकाओं पर लगेगा विराम

    जबरन कमरे में घुसे हमलावर

    पुलिस के अनुसार, जब प्रेमी जोड़ा होटल में दाखिल हुआ तो एक आटो रिक्शा चालक ने उन्हें देख लिया। बुर्का पहने महिला को दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के साथ देखकर उसने तुरंत स्थानीय लड़कों के एक गिरोह को इसकी सूचना दी। लड़के भी अल्पसंख्यक समुदाय के ही थे।

    पुलिस ने बताया कि 15 मिनट के भीतर ही 23 से 26 वर्ष की उम्र के छह युवकों का एक गिरोह होटल पहुंच गया और प्रेमी जोड़े के कमरे में जबरन घुस गए और उन पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने जोड़े को कमरे से बाहर खींच लिया। उसके बाद तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आया ये गिरोह प्रेमी जोड़े को होटल से करीब एक किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर ले गया। वहां पहुंचकर उन्होंने प्रेमी जोड़े की फिर पिटाई शुरू कर दी। महिला के साथ दु‌र्व्यवहार किया और उसे लाठियों से पीटा। उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद गिरोह ने उसे 500 रुपये दिए और अपने घर जाने के लिए कहा। बाद में महिला अपने घर चली गई।

    पीड़ित महिला ने क्या कुछ कहा?

    उधर, घटना के एक दिन बाद ही पुलिस को वीडियो प्रसारित होने से मामले की जानकारी मिली और उसने जोड़े को ढूंढ निकाला। पीड़िता की शिकायत के आधार पर बुधवार को मामला दर्ज किया गया और घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, महिला ने अपने दर्ज बयान में किसी सामूहिक दुष्कर्म की बात नहीं कही है, लेकिन उसके पति ने आरोप लगाया है कि आरोपित गिरोह ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है, लेकिन उसने अब तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।

    पुलिस ने आरोपियों की पहचान की

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। हमने अन्य आरोपितों की पहचान कर ली है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमारी टीम उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमारे पास हमले के वीडियो सुबूत भी हैं।

    यह भी पढ़ें: कर्नाटक विधानसभा के बाहर मुस्लिम दंपति ने अपने ऊपर छिड़का केरोसिन, बैंक पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

    भाजपा ने सीएम सिद्दरमैया पर बोला हमला

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया पर भाजपा ने गुरुवार को तीखा हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि सिद्दरमैया जोकि मोरल पुलिसिंग पर लंबे-लंबे व्याख्यान देते थे, यह हैवानियत सामने आने के बाद चुप क्यों हैं? बोम्मई ने कहा,

    क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि आरोपित व्यक्ति अल्पसंख्यक समुदाय से हैं? आपको अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिला से सामूहिक दुष्कर्म उनके समुदाय के नैतिक निगरानीकर्ताओं द्वारा ही किया गया। इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है।