विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कर्नाटक: स्कूलों में हिजाब और जनेऊ को मंजूरी, लेकिन भगवा शाल पर पाबंदी जारी रहेगी - सिद्दारमैया

Published: Thu, 14 May 2026 09:10 PM (IST)

कर्नाटक सरकार ने स्कूलों में हिजाब और जनेऊ जैसे धार्मिक प्रतीकों को अनुमति दी है, जबकि भगवा शाल पर प्रतिबंध ...और पढ़ें

कर्नाटक: स्कूलों में हिजाब और जनेऊ को मंजूरी, लेकिन भगवा शाल पर पाबंदी (फाइल फोटो)

कर्नाटक: स्कूलों में हिजाब और जनेऊ को मंजूरी, लेकिन भगवा शाल पर पाबंदी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. स्कूलों में हिजाब, जनेऊ जैसे धार्मिक प्रतीक मान्य।

  2. भगवा शाल पहनने पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

  3. मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने फैसले की पुष्टि की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार के स्कूलों में जनेऊ व हिजाब समेत धार्मिक प्रतीकों को अनुमति देने के फैसले पर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने गुरुवार को साफ किया कि शैक्षणिक संस्थानों में भगवा शाल पहनने की अनुमति नहीं होगी, जबकि पहले से प्रचलित धार्मिक प्रतीक जैसे हिजाब, पगड़ी, रुद्राक्ष, शिवधारा और जनेऊ की अनुमति जारी रहेगी।

मैसूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिद्दरमैया ने कहा कि केवल वही धार्मिक परंपराएं मान्य होंगी जो पहले से प्रचलन में हैं। कोई नई परंपरा लागू नहीं की जा सकती।

दरअसल, कर्नाटक सरकार ने बुधवार को 2022 के उस आदेश को रद्द कर दिया था जिसमें भाजपा सरकार ने सरकारी स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाया था। उस समय हिजाब बनाम भगवा शाल विवाद ने पूरे राज्य में बड़ा राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा कर दिया था।

वहीं जमात-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। संगठन ने कहा कि इससे मुस्लिम छात्राओं को बिना डर और भेदभाव के शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)