Weather Updates: भारी बारिश के चलते कर्नाटक में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज, जारी हुआ अलर्ट
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भारी बारिश के कारण जिला मजिस्ट्रेट ने सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का ऐलान किया गया है।
बैंगलोर, एएनआइ। कर्नाटक में पिछले कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। राज्य के दक्षिण कन्नड़ जिले में भारी बारिश के कारण जिला मजिस्ट्रेट ने सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही मछुआरों को तीन दिनों तक समुद्र में नहीं जाने के लिए कहा गया है।
मौसम ने फिर ली अंगड़ाई
देश के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर अंगड़ाई ली है। उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। वही, दक्षिण भारत में बारिश ने एक बार फिर मौसम के हालात बदल दिए हैं। दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में पिछले कई दिनों से भयंकर बारिश हो रही है। कर्नाटक के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
कर्नाटक के कई जिलों में बाढ़
कर्नाटक में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से से बागलकोटे, शिवमोगा, बेलगावी, धरवाड, कलबुर्गी, विजयपुरा जैसे जिलों में हालात बेहद खराब हैं। राज्य के इन जिलों में लोगों के घरों, स्कूलों में भी पानी भर गया है। मालूम हो कि इनमें से कई इलाकों में अगस्त में भी बाढ़ के कारण हालत खराब हो गए थे।
गौरतलब है कि हर बार की अपेक्षा इस बार मानसून सीजन में अधिकतम बारिश हुई। महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बाढ़ के आसार हो गए थे। वहीं, अब एक बार फिर दक्षिण भारत के कर्नाटक में बारिश ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: नतीजों से कांग्रेस को मिला हौसला, हरियाणा-महाराष्ट्र में पार्टी ने नहीं लगाया दम मगर मिली उम्मीद से ज्यादा सीटें
यह भी पढ़ें: पढ़िए- आखिर कैसे बागियों-निर्दलीयों ने हरियाणा में BJP को कर दिया बहुमत से दूर?