भारी बारिश के बाद अब कचरा बना मुसीबत, घर छोड़ने को मजबूर यहां के लोग
कर्नाटक के लोगों के लिए भारी बारिश के बाद अब कचरा मुसीबत बन गया है। बारिश की वजह से डंपिंग यार्ड का कचरा लोगों के घरों में घुस गया है। लोगों को मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ रहा है।
बेंगलुरु, एएनआइ। भारी बारिश की मार झेल रहे कर्नाटक के लोगों को अब एक और मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। कर्नाटक के मंगलुरू के लोगों के लिए बारिश के बाद अब डंपिंग यार्ड से निकलने वाला कचरा परेशानी का सबब बन गया है। दरअसल, राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पचांडी डंपिंग यार्ड का कचरा बह कर रिहायशी इलाकों में पहुंच गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोगों को मजबूरन अपना घर छोड़कर जाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरे की वजह से हमे अपने घरों को घोड़ कर जाना पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक बदबू के कारण यहां रहना असंभव हो गया है। न तो यहां पीने का पानी है और यहां तक कि हवा भी प्रदूषित है। अधिकारी मास्क पहनकर मौके पर जाते हैं लेकिन हमें हर दिन यहां रहना पड़ रहा है।
Mangaluru: Waste materials from Pachanady dumping yard enter nearby residential areas following heavy rainfall. Locals say, "we're vacating our houses as it has become impossible to reside here.There is no drinking water,even the air is polluted. Govt should intervene."#Karnataka pic.twitter.com/Nu4SoWYneP — ANI (@ANI) August 17, 2019
पचांडी डंपिंग यार्ड का कचरा पानी के साथ बहकर मंदरा गांव में घुस गया, जिसकी वजह से कई घरों और खेतों को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक कचरे के कारण लगभग 25 घरों को नुकसान पहुंचा है। यहीं नहीं इसकी वजह से भारी तादात में नरियल के पेड़ भी बरबाद हो गए है।