विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka News: कादरी श्री मंजूनाथ मंदिर मेले के पास लगाए गए बैनर, मुस्लिम व्यापारियों को व्यवसाय करने से रोका

By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
Published: Fri, 20 Jan 2023 01:13 PM (IST)

कर्नाटक के मेंगलुरु में स्थित कादरी श्री मंजूनाथ मंदिर के पास पुलिस को कुछ पोस्टर दिखे जिसमें मुस्लिम व्यापारियों को ...और पढ़ें

कादरी श्री मंजूनाथ मंदिर के पास मुस्लिम व्यापारियों को हटाने के लिए लगाए बैनर।
कादरी श्री मंजूनाथ मंदिर के पास मुस्लिम व्यापारियों को हटाने के लिए लगाए बैनर।

मेंगलुरु, पीटीआई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मेंगलुरु के कादरी श्री मंजूनाथ मंदिर मेले के पास कुछ बैनर दिखाई दिए, जिसमें मुस्लिम व्यापारियों को मंदिर के पास व्यापारिक गतिविधियों को करने से रोकने को कहा गया था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि यह बैनर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा लगाए गए थे जिन्हें गुरुवार को हटा दिया गया है।

15 जनवरी से शुरू हुआ मेला

यहां पर मेले का आयोजन किया गया है जो कि 15 जनवरी को शुरू हुआ है और 21 जनवरी को समाप्त होगा। दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा लगाए गए बैनर गुरुवार देखे गए, जिसमें कुकर विस्फोट के बारे में लिखा गया था और आरोप लगाया गया था कि मामले के आरोपियों का पहला लक्ष्य कादरी मंजूनाथ मंदिर ही था। बैनर में यह भी कहा गया है कि ऐसी मानसिकता वाले लोग और मूर्ति पूजा का विरोध करने वाले पूजा स्थल के पास मेले के दौरान व्यापार और व्यवसाय में शामिल नहीं हो सकते हैं।

पुलिस ने हटाए सभी बैनर

बैनरों में यह भी कहा गया था कि जो हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों और समारोहों में विश्वास रखते हैं केवल वह व्यापारी यहां अपना व्यापार और व्यवसाय जारी रख सकते हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से मंदिर के आसपास इस तरह के बैनर-पोस्टर लगाने की अनुमति नहीं दी थी। पुलिस ने शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए बैनर हटा दिए हैं। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

यह भी पढ़ें: Karnataka: मंगलुरु हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, 18 दिनों में 2.1 करोड़ का सोना जब्त

Maternity Leave: केरल सरकार की अनूठी पहल, छात्राओं को मिलेगा 60 दिनों का मातृत्व अवकाश