'पेट्रोल में एथनॉल की ज्यादा मिलावट', ई20 पर मचा बवाल, कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से की कार्यक्रम की समीक्षा की मांग
कर्नाटक के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री अरशद ने 17 नवंबर को केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस ...और पढ़ें

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से ई20 प्रोग्राम की समीक्षा करने की मांग की
HighLights
कर्नाटक में 63 पेट्रोल पंपों के नमूनों में से 11 में एथनॉल की मात्रा 20 प्रतिशत से अधिक पाई गई
कर्नाटक के मंत्री रिजवान अरशद ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार एथनॉल मिश्रण के खिलाफ नहीं है
पीटीआई, बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री रिजवान अरशद ने केंद्र से राज्यों के साथ विचार-विमर्श कर ई20 कार्यक्रम की समीक्षा करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जांच में कुछ पेट्रोल पंपों से लिए गए नमूनों में एथनॉल की मात्रा निर्धारित 20 प्रतिशत की सीमा से अधिक पाई गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार एथनॉल मिश्रण के खिलाफ नहीं है, लेकिन निर्धारित मात्रा से अधिक मिश्रण और उपभोक्ताओं के हितों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं करेगी।
कर्नाटक के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री अरशद ने 17 नवंबर को केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखे पत्र में राज्यभर में की गई जांच और प्रयोगशालाओं के परीक्षणों के नतीजे साझा किए।
अरशद ने बताया कि 63 पेट्रोल पंपों के नमूनों में से 11 में एथनॉल की मात्रा 20 प्रतिशत से अधिक पाई गई।
उन्होंने केंद्र से उपभोक्ताओं के हितों के मद्देनजर कई कदम उठाने का अनुरोध किया, जैसे पेट्रोल पंपों पर एथनॉल की वास्तविक मात्रा प्रदर्शित करना, ई20 के साथ ई10 और एथनॉल मुक्त पेट्रोल उपलब्ध कराना।